फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Maqsudan Police Station Bomb Blast Wanted Aamir Arrested

मकसूदां थाना ब्लास्टः आमिर नाजिर के जरिए आंतकी मूसा तक पहुंचेगी एनआईए, मामले की है अहम कड़ी

Fri, 08 Mar 2019 12:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 08 Mar 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
Maqsudan Police Station Bomb Blast Wanted Aamir Arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo

पिछले साल जालंधर के मकसूदां थाने पर ग्रेनेड फेंककर हमला करने वाले आतंकियों का सरगना आमिर एनआईए के हत्थे चढ़ गया है। लेकिन एनआईए का मुख्य टारगेट जाकिर मूसा है। मूसा घाटी में सक्रिय है और आतंकी संगठन अंसार गजवा-तूल- हिंद का सरगना है। आमिर ही जाकिर मूसा और जालंधर में पढ़ने वाले कश्मीरी विद्यार्थियों के बीच मुख्य कड़ी था। 

विज्ञापन


मकसूदां पुलिस थाने में ग्रेनेड फेंक धमाका करवाने वाले जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आतंकी संगठन अंसार गजवा-तूल-हिंद के आतंकी जाकिर मूसा के राइट हैंड आमिर नाजिर मीर को एनआईए ने पुलवामा (जम्मू-कश्मीर) के अवंतीपुरा से बुधवार को ही गिरफ्तार किया था। एनआईए की जांच में सामने आया कि आमिर ने ही आतंकी मूसा के कहने पर थाने में धमाका करने के लिए हैंड ग्रेनेड पहुंचाए थे।  

विज्ञापन

मकसूदां थाने में ग्रेनेड फेंकने की वारदात में पुलिस ने दो कश्मीरी बीटेक छात्र शाहिद कयूम और फाजिल बशीर को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद जांच एजेंसी ने बताया कि इन दोनों ने कश्मीरी आतंकी रऊफ अहमद उर्फ रौफ और मीर उमर रमजान उर्फ गाजी के साथ मिलकर थाने पर ग्रेनेड फेंके थे। 

इस अटैक के बाद रौफ और गाजी कश्मीर भाग गए थे। थाने में धमाके करने की साजिश जाकिर रशीद भट्ट उर्फ जाकिर मूसा और उसके राइट हैंड आमिर जलाल ने रची थी। पिछले साल 22 दिसंबर को रौफ और गाजी को जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने अवंतीपुरा में ढेर कर दिया था। पंजाब पुलिस ने मामले को एनआईए को सौंप दिया था और इस केस में सिर्फ दो लोग ही वांछित थे, जिसमें एक आमिर और दूसरा जाकिर मूसा है। 

आमिर ही जाकिर के लिए उत्तर भारत में अपना नेटवर्क मजबूत कर रहा था। संगठन ने अपनी उपस्थिति दिखाने के लिए पंजाब में हथियार भेजने का सिलसिला शुरू कर दिया था। अब आमिर एनआईए के हत्थे चढ़ गया है। जिसके जरिए अब एनआईए जाकिर मूसा की तलाश कर रही है। उसके बारे में एनआईए को कई पुख्ता सूचनाएं मिल रही हैं। बता दें कि गिरफ्तार आरोपी आमिर को गुरुवार को मोहाली की अदालत में पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed