फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Accident : Many vehicles collided beacuse of Fog in Hisar of Haryana

हरियाणा के हिसार में हादसा, धुंध में एक के बाद एक टकराए कई वाहन, कोई हताहत नहीं

Thu, 24 Dec 2020 03:39 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 24 Dec 2020 03:39 PM IST
विज्ञापन
Haryana Accident : Many vehicles collided beacuse of Fog in Hisar of Haryana
हरियाणा में दुर्घटना: हिसार में धुंध के कारण टकराए वाहन। - फोटो : अमर उजाला

हिसार एयरपोर्ट के पास हाईवे पर गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे धुंध के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए। धुंध के बीच दृश्यता करीब 50 मीटर होने के कारण वाहन एक के बाद एक करके आपस में टकराते गए। हालांकि इन हादसों में किसी को चोट नहीं पहुंची लेकिन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। 

विज्ञापन


हादसे के दौरान सबसे पहले रूई से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी। इस दौरान उसके पीछे आ रही टोहाना डिपो की किलोमीटर स्कीम की एक बस टकरा गई। इस बस के पीछे दिल्ली निवासी एक युवक की कार टकरा गई। इस गाड़ी के पीछे-पीछे आ रहा एक ट्रक भी कार से टकरा गया। किलोमीटर स्कीम की यह बस हिसार से गुरुग्राम जा रही थी। 
विज्ञापन


कार चालक मनप्रीत दिल्ली का रहने वाला है। वह पंजाब के अबोहर से दिल्ली अपने घर जा रहा था। बस परिचालक अनिल ने बताया कि बस को चालक बलकार चला रहा था। हादसे का कारण ट्रक चालक द्वारा एकदम ब्रेक लगाना बताया जा रहा। उसने बताया कि हादसे के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई थी और उनकी शिकायत पर मौके पर ही पुलिस ने कार्रवाई की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - हरियाणा में 25 दिसंबर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट, बुधवार से घना कोहरा व कड़ाके की ठंड
 
पुलिस की इंटरसेप्टर का मीटर खराब
जिला ट्रैफिक पुलिस कई दिन से लगातार वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने का कार्य कर रही है। ट्रैफिक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर का कहना है कि उनके पास इंटरसेप्टर गाड़ी है लेकिन उसका स्पीडोमीटर खराब है। इसके कारण तेज गति से चलने वाहनों का पता नहीं चल पाता, जिससे चालान करने में समस्या आ रही है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस की बोलेरो गाड़ियां 24 घंटे रोड पर लगी हैं। आरटीए से भी लगातार संपर्क किया जाता है कि चालकों व परिचालकों को समय-समय पर निर्देश देते रहें। 


तेज गति दे रही हादसों को न्योता
किलोमीटर स्कीम के चालकों द्वारा बसों को तेज गति से चलाने की लगातार शिकायतें आ रही हैं। कुछ दिन पहले भी दिल्ली रोड पर हाईवे पर किलोमीटर स्कीम की एक बस पलट गई थी। उससे पहले ढंढूर डंपिंग स्टेशन के पास भी धुंध के चलते कई वाहन आपस में टकराए थे। 

हादसा धुंध के कारण हुआ है। ट्रॉली पलटने के बाद धुंध के चलते एक के बाद एक वाहन टकराते चले गए। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। अभी किसी की इस मामले में लिखित शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - इंस्पेक्टर संदीप, मिलगेट थाना प्रभारी, हिसार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed