फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   many trains cancelled and many train route diverted due to goods train derail at ambala

ट्रेन में सफर करने वालों के लिए बुरी खबर, कई रद्द और कई का रूट डायवर्ट

Fri, 21 Apr 2017 11:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 21 Apr 2017 11:47 AM IST
विज्ञापन
many trains cancelled and many train route diverted due to goods train derail at ambala
ट्रेन
ट्रेन में सफर करने वालों के लिए बुरी खबर। कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और कइयों का रूट डायवर्ट किया गया है। दरअसल, बराड़ केसरी रेलवे स्टेशन के बीच मालगाड़ी के डिरेल होने के चलते वीरवार को इस मार्ग की करीब आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनें रद्द रहीं। वहीं गोरखपुर रेलवे स्टेशन से चंडीगढ़ आने वाली गाड़ी संख्या 04923 स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को रद्द रहेंगी।
विज्ञापन


इसके साथ ही चंडीगढ़ से लखनऊ जाने व आने वाली सद्भावना सुपर फास्ट एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 12232/12231 और चंडीगढ़ से दानापुर जाने वाली पाटलीपुत्र एक्सप्रेस को वीरवार को ही रद्द कर दिया गया हैं। इसके साथ ही चंडीगढ़ से चेन्नई जाने वाली चेन्नई एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 22688 एक्सप्रेस के रास्ते में परिवर्तन किया गया हैं।
विज्ञापन


यह ट्रेन शुक्रवार को अंबाला-पानीपत के रास्ते निजामुद्दीन होते हुए जाएगी। वहीं यह रूट काफी व्यस्त होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा हैं। जानकारी देते हुए अंबाला मंडल के डीआरएम का कहना है कि जिन यात्रियों ने इन ट्रेनों में बुकिंग करवाई हैं। उनको पूरा रिफंड वापस किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 ट्रेनें रद्द

many trains cancelled and many train route diverted due to goods train derail at ambala
ट्रेन - फोटो : demo pic
माल गाड़ी के पटरी से उतर जाने के कारण 19 ट्रेनों को रद्द किया गया है। इसके तहत गाड़ी संख्या 54542 अंबाला-मेरठ कैंट पैसेंजर ट्रेन, गाड़ी संख्या 54540 अंबाला-निजामुद्दीन पैसेंज ट्रेन, गाड़ी संख्या 64504 अंबाला-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन, गाड़ी संख्या 04922 अंबाला-सहारपुर पैसेंजर ट्रेन, गाड़ी संख्या 64513 सहारनपुर-अंबाला पैसेंजर ट्रेन, गाड़ी संख्या 14609 ऋषिकेश-माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन, गाड़ी संख्या 14631 देहरादून-अमृतसर ट्रेन को रद्द किया गया है।

इसी तरह गाड़ी संख्या 12470 जम्मूतवी-कानपुर सेंट्रल को, गाड़ी संख्या 14521, गाड़ी संख्या 64561 को भी शार्ट टर्मिनेट किया गया है। इसी तरह गाड़ी संख्या 14632 अमृतसर-देहरादून, गाड़ी संख्या 14610 माता वैष्णो देवी-ऋषिकेश को भी रद्द किया गया है।  इसके अलावा गाड़ी संख्या 15012 को सहारपुर, गाड़ी संख्या 15011 को मुस्फाबाद, गाड़ी संख्या 64512 को अंबाला, गाड़ी संख्या 54539, गाड़ी संख्या 05533, गाड़ी संख्या 055434, गाड़ी संख्या 14521 तथा गाड़ी संया 13255, गाड़ी संख्या 13256 को सहारनपुर में रद्द किया गया है।

इन गाड़ियों का रूट किया गया डायवर्ट

many trains cancelled and many train route diverted due to goods train derail at ambala
ट्रेन
गाड़ी संख्या 12407 को वाया मेरठ सिटी, गाड़ी संख्या 14681 को वाया पानीपत-अंबाला, गाड़ी संख्या 15211 को वाया मुरादाबाद-गाजियाबाद-दिल्ली-पानीपत-अंबाला, गाड़ी संख्या 14645 को वाया दिल्ली-पानीपत-अंबाला, गाड़ी संख्या 12238 को वाया अंबाला-पानीपत, दिल्ली-मुरदाबाद, गाड़ी संख्या 15934 को वाया अंबाला-पानीपत-दिल्ली-मुरादाबाद, गाड़ी संख्या 15210 को वाया अंबाला-पानीपत-दिल्ली-मुरादाबाद तथा गाड़ी संख्या 14711 को वाया टपरी जंक्शन-शामली-दिल्ली-रोहतक-जींद-बठिंडा-श्रीगंगानगर से डायवर्ट किया गया है।

इसके आलवा गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर-राउरकेला को अंबाला-पानीपत-निजामुद्दीन से, गाड़ी संख्या 13050 अमृतसर-हावड़ा को अंबाला-पानीपत-दिल्ली-मुरादाबाद, गाड़ी संख्या 13006 अमृतसर-हावड़ा को वाया अंबाला-पानीपत-दिल्ली-मुरादाबाद, गाड़ी संख्या 12904 अमृतसर-मुंबई सेंट्रल को वाया अंबाला-पानीपत-निजामुद्दीन, गाड़ी संख्या 12238 जम्मूतवी- वाराणसी जंक्शन को वाया अंबाला-पानीपत-दिल्ली-मुरदाबाद, गाड़ी संख्या 13152 जम्मूतवी-साधनगर को वाया अंबाला-पानीपत-दिल्ली-मुरादाबाद, गाड़ी संख्या 14646 जम्मूतवी-दिल्ली को अंबाला-पानीपत-दिल्ली, गाड़ी संख्या 12332 जम्मूतवी-हावड़ा को अंबाला-पानीपत-दिल्ली-मुरदाबाद, गाड़ी संख्या 13308 फिरोजपुर-धनबाद को डायवर्ट किया गया।

इसके अलावा गाड़ी संख्या 14681 नई दिल्ली-जालंधर इंटरसिटी एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 14645 दिल्ली-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12903 मुंबई सेंट्रल-अमृतसर गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या18237 बिलासपुर-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेनों को भी डायवर्ट किया गया है। इसी तरह गाड़ी संख्या 14521 दिल्ली-अंबाला को सहारपुर में टर्मिनेट किया गया, गाड़ी संख्या 14681 नई दिल्ली-जालंधर सिटी, गाड़ी संख्या 14645 दिल्ली-जम्मूतवी, गाड़ी संख 12903 मुंबई सेंट्रल-अमृतसर, गाड़ी संख्या 18237 बिलासपुर-अमृतसर को डायवर्ट किया और गाड़ी संख्या 64561 दिल्ली-अंबाला को टर्मिनेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed