फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Many researches are undergoing in Panjab University of Chandigarh

चंडीगढ़: एयरपोर्ट पर चेहरे से हो सकेगी पहचान, नहीं रहेगी पासपोर्ट की जरूरत... पंजाब यूनिवर्सिटी में हो रहा शोध 

Fri, 25 Jun 2021 10:12 AM IST
निवेदिता वर्मा सुशील कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़
सुशील कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 25 Jun 2021 10:12 AM IST
सार

पीयू का वनस्पति विज्ञान विभाग पेड़ों की आयु बढ़ाने व अधिक ऑक्सीजन देने के तरीकों पर काम कर रहा है। इसके परिणाम भी जल्द आएंगे।  

विज्ञापन
Many researches are undergoing in Panjab University of Chandigarh
पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

चंडीगढ़ के पंजाब विश्वविद्यालय से हर साल 300 से अधिक शोधार्थी पास होते हैं। यूनिवर्सिटी के कई शोध समाज को लाभ पहुंचा रहे हैं। वहीं कई विषयों पर शोध अभी चल रहे हैं। पीयू में कुछ ऐसे विषयों पर शोध चल रहे हैं जो पूरे होने पर काफी फायदेमंद होंगे और सरकारी मशीनरी को भी लाभ पहुंचाएंगे। इन शोध का सभी को इंतजार है।  

विज्ञापन


चेहरा बताएगा... कहां के हैं नागरिक
विदेश जाने वाले लोगों को पासपोर्ट की आवश्यकता है। पासपोर्ट बनाने के लिए कई प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है। कई लोग इस व्यवस्था में भी सेंध लगाने की कोशिश करते हैं। इन सभी से निजात दिलाने के लिए पीयू का एंथ्रोपोलॉजी विभाग शोध कर रहा है। इस शोध के जरिए चेहरा ही बता देगा कि आप किस देश के नागरिक हैं, यानी पासपोर्ट की जगह फेस स्कैन ले लेगा। जैसे ही लोग एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे तो चेहरा मशीन से गुजरेगा और सारी रिपोर्ट वहां के अधिकारियों को मिल जाएगी। बताते हैं कि शोध का कार्य लगभग पूरा हो गया है। यह जल्द सामने आएगा।

विज्ञापन

शव पर लगे कीड़े बताएंगे व्यक्ति की मौत कब हुई

किसी भी व्यक्ति का शव मिलता है तो उसकी मौत की वजह और मौत कब हुई, इसका पता पोस्टमार्टम के जरिए लगता है। पोस्टमार्टम के लिए लंबी प्रक्रिया है। इसमें पुलिस से लेकर स्वास्थ्य विभाग के लोगों को शामिल करना पड़ता है। साथ ही समय भी अधिक लगता है। अब इन प्रक्रियाओं से नहीं गुजरना होगा। शव पर लगे कीड़े ही बता देंगे कि व्यक्ति की मौत कब और कैसे हुई। इन कीड़ों को स्कैन किया जाएगा। पूरे शोध पर पीयू का जंतु विज्ञान विभाग काम कर रहा है। इसके परिणाम भी जल्द सामने आएंगे। कई वैज्ञानिकों ने इस शोध को सराहा है। वे भी परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।

पेड़ों की आयु बढ़ेगी और ऑक्सीजन देंगे अधिक
पेड़ों की भी आयु होती है, लेकिन कई बार वह समय से पहले दम तोड़ देते हैं। साथ ही वह ऑक्सीजन भी कम छोड़ पाते हैं। लोग पेड़ों के रोगों को भी पहचान नहीं पाते, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। पीयू का वनस्पति विज्ञान विभाग इस पर शोध कर रहा है। पेड़ों की आयु बढ़ाने व अधिक ऑक्सीजन देने के तरीकों पर काम हो रहा है। इसके परिणाम भी जल्द आएंगे। इस विभाग की ओर से कई अन्य रोचक शोध चल रहे हैं। इनके परिणाम अगले साल तक मिलेंगे। यह विभाग काफी बड़ा है। यहां शोध भी बड़ी संख्या में होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed