फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Many people reported died after consuming spurious liquor in Sangrur of Punjab

Punjab : संगरूर में जहरीली शराब पीने से सगे भाइयों समेत चार की मौत, हाई पावर कमेटी का गठन; दो गिरफ्तार

Thu, 21 Mar 2024 12:58 AM IST
निवेदिता वर्मा एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 21 Mar 2024 12:58 AM IST
सार

जहरीली शराब पीने से मौत के मामले में जांच के लिए हाई पावर कमेटी का गठन किया गया है। 72 घंटे में  रिपोर्ट सौंपी जाएगी। दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। 

विज्ञापन
Many people reported died after consuming spurious liquor in Sangrur of Punjab
liquor

विस्तार

पंजाब के संगरूर में दिड़बा के नजदीकी गांव गुज्जरां में बुधवार को जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो व्यक्ति उपचाराधीन हैं। मरने वालों में दो व्यक्ति सगे भाई हैं। प्रशासन ने मामले की जांच के लिए हाई पावर कमेटी का गठन करके 72 घंटे में रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं। वहीं, पुलिस ने गांव के ही दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल संगरूर में शवों का पोस्टमार्टम करवाने पहुंचे गांव गुज्जरां निवासियों ने बताया कि उनके गांव के भोला सिंह (50), परगट सिंह (42), निर्मल सिंह (42) और जगजीत सिंह (30) ने मंगलवार रात को गांव के ही किसी व्यक्ति से शराब लेकर पी थी।
विज्ञापन


सुबह लगभग 4 बजे के आसपास उनकी हालत बिगड़ी तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो गई। इसके अलावा गांव के ही दो अन्य व्यक्तियों की शराब पीने से हालत बिगडी, जो अस्पताल में उपचाराधीन हैं। गांव के लोगों ने प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। मरने वाले सभी मजदूरी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएण दिड़बा को जांच का जिम्मा
डिप्टी कमिश्नर जतिंदर जोरवाल ने बताया कि हाई पावर जांच कमेटी में एसडीएण दिड़बा को चेयरमैन नियुक्त किया गया है। डीएसपी दिड़बा, सीनियर मेडिकल अधिकारी दिड़बा और ईटीओ दिड़बा (आबकारी) कमेटी के सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि सेहत, एक्साइज विभाग, पुलिस और सिविल प्रशासन पर आधारित इस टीम की रिपोर्ट के बाद इस घटना के लिए जिम्मेवार व्यक्तियों खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


इसके अलावा प्रशासन ने गांव गुज्जरां में घर-घर सर्वेक्षण शुरू करवा दिया है कि किसी व्यक्ति की सेहत बिगड़ने पर तुरंत मेडिकल सुविधा मुहैया करवाई जा सके। एसएसपी सरताज सिंह चहल ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंची और कथित आरोपियों के खिलाफ धारा 302 के तहत कत्ल का मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच के दौरान सुखविंदर सिंह सुखी और मनप्रीत सिंह मनी को गिरफ्तार किया गया है, जो गांव के ही रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed