फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Many people injured due to breaking of swing in Mohali of Punjab

मोहाली में बड़ा हादसा: 50 फुट की ऊंचाई से गिरा झूला, 30 लोग घायल, 13 गंभीर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Mon, 05 Sep 2022 12:52 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 05 Sep 2022 12:52 AM IST
सार

मौके पर पहुंचे डीएसपी सिटी- दो हरसिमरन सिंह बल ने कहा कि रविवार को मेले में भीड़ थी। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह कैसे हुआ। उसी के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
Many people injured due to breaking of swing in Mohali of Punjab
झूला टूटने के बाद घायलों को ले जाते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के मोहाली जिले में एक मेले में रविवार रात को बड़ा हादसा हो गया। यहां के फेज-आठ के दशहरा मैदान में लगे मेले में रविवार रात ड्रॉप टावर झूला 50 फुट की ऊंचाई से अचानक नीचे गिर पड़ा। झूले पर करीब 30 लोग सवार थे। सभी घायल हो गए। इनमें पुरुष-महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। 13 लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं। पांच को सिविल और शेष को निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


जिला प्रशासन ने जांच का आदेश दिया है। हादसे के बाद झूला संचालक कर्मचारियों समेत मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम सरबजीत कौर और नायब तहसीलदार अर्जुन ग्रेवाल मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। डीसी अमित तलवार ने कहा कि घटना की जांच करवाई जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

Koo App

पंजाब के मोहाली में बड़ा हादसा हुआ है। ड्रॉप टावर झूले में तकनीकी खराबी आने की वजह से वह 50 फुट की ऊंचाई से गिर गया है। इसमें 30 लोग सवार थे। 10 लोगों को चोट आई। #PunjabNews #Mohalinews #Mohali

View attached media content

- Ajay Singh (@Iamajays) 5 Sep 2022

फेज-आठ के दशहरा ग्राउंड में लंदन ब्रिज नाम से मेला लगाया गया है। रविवार की छुट्टी के चलते यहां काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। ड्रॉप टावर झूले के पास काफी भीड़ थी। झूले पर करीब 30 लोग सवार होकर आनंद ले रहे थे। झूला घूमते हुए ऊपर की ओर जा रहा था। टॉप पर पहुंचने से पहले उसमें अचानक खराबी आ गई। लोग कुछ समझ पाते उससे पहले सीट समेत 50 फुट से तेज गति से नीचे आकर गिरे। 

हादसा इतना जबरदस्त था कि कई लोगों की सीट बेल्ट टूट गई और वो उछलकर सीट से बाहर आ गिरे। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। झूले के नीचे गिरते ही संचालक और कर्मचारी भाग निकले। लोगों ने उनका पीछा करने कोशिश की लेकिन कोई हाथ नहीं आया। इस दौरान मेला स्थल पर भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंचे डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल ने कहा कि रविवार को मेले में काफी भीड़ थी। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह हादसा कैसे हुआ। उसी के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।



मेले में एंबुलेंस थी न प्राथमिक उपचार की सुविधा
लोगों ने बताया कि मेला स्थल पर आयोजकों की तरफ से किसी भी तरह की एंबुलेंस या प्राथमिक उपचार का कोई इंतजाम नहीं था।  हादसा हुआ तो भगदड़ मच गई। इस बीच घायलों को अस्पताल कैसे पहुंचाया जाए, इसके लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस की पीसीआर ने घायलों को गाड़ी में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया। बाद में प्रशासन के अधिकारियों ने सारे घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।



घायलों का इलाज कर रहे हैं, सारा स्टाफ बुला लिया है: डॉ. परमिंदर  
सिविल अस्पताल के रात्रि इंचार्ज डॉ. परमिंदर ने बताया कि उन्हें जैसे ही हादसे की सूचना मिली सारे स्टाफ को मौके पर बुला लिया। सिविल अस्पताल में पहुंचे किसी भी व्यक्ति को हेड इंजरी नहीं थी। गले और पीठ में चोटें आईं हैं। एक व्यक्ति के नाक पर चोट लगी है। इसके अलावा घायलों के एक्स-रे करवाए जा रहे हैं। फिलहाल किसी को चंडीगढ़ रेफर करने की नौबत नहीं आई है।



जांच में पुलिस का पूरा सहयोग करेंगे: आयोजक
मेले के आयोजक सन्नी सिंह ने बताया कि यह हादसा कैसे हुआ, पता लगाया जाएगा। हालांकि अब तक तकनीकी खामी लग रही है। उन्होंने बताया कि वह इससे पहले कई मेले आयोजित कर चुके हैं लेकिन इस तरह का मामला कभी सामने नहीं आया। हम इस मामले में पुलिस का पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि पहले मेला 31 अगस्त तक ही था लेकिन बाद में इसे 11 सितंबर तक बढ़ा दिया गया था।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed