फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Many new courses started in the Sanskrit department of PU

Chandigarh News: पीयू के संस्कृत विभाग में कई नए कोर्स शुरू

Sat, 30 May 2026 02:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Many new courses started in the Sanskrit department of PU
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के संस्कृत विभाग में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से नई शिक्षा नीति के तहत कई नए कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। इन कोर्सों का उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा, भारतीय संस्कृति और रिसर्च से जोड़ना है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से एमए संस्कृत के अलग-अलग नए कोर्स शुरू किए जाएंगे। इनमें एमए संस्कृत वन ईयर, वन ईयर विद रिसर्च, वन ईयर विदाउट रिसर्च, टू ईयर विद रिसर्च और टू ईयर विदाउट रिसर्च शामिल हैं। यूनिवर्सिटी का कहना है कि इन कोर्सों को नई शिक्षा नीति के अनुसार तैयार किया गया है ताकि विद्यार्थियों को पारंपरिक ज्ञान के साथ आधुनिक शिक्षा का भी लाभ मिल सके।
विज्ञापन

इसके अलावा विभाग में सर्टिफिकेट कोर्स इन गीता एंड उपनिषद भी चलाया जाएगा। इस कोर्स के जरिए विद्यार्थियों को भारतीय ज्ञान परंपरा और आध्यात्मिक साहित्य की जानकारी दी जाएगी। विदेशों में रहने वाले भारतीय मूल के विद्यार्थियों के लिए भी छह महीने का खास सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया गया है। इसका मकसद एनआरआई विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा और भारतीय संस्कृति से जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के शिक्षकों के अनुसार इन नए कोर्सों से विद्यार्थियों को पढ़ाई और रिसर्च के साथ रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed