फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Many literary respect in mohali

सालाना समागम में सम्मानित हुए साहित्यकार

Mon, 02 Dec 2013 11:20 AM IST
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 02 Dec 2013 11:20 AM IST
विज्ञापन
Many literary respect in mohali
पंजाबी पुआधी सथ ने दसवां सालाना समागम कराया। साहित्यकार गुरबख्श सिंह केसरी को समर्पित समागम उनके ही गांव हसनपुर में कराया गया।
विज्ञापन


जिसमें पटियाला के डीसी जेके सिंह मुख्य मेहमान थे। भाषा विभाग की डायरेक्टर बलबीर कौर, डॉ. निर्मल सिंह लांबड़ा एवं सुखचैन सिंह भंडारी खास मेहमान थे।

सथ के मुखी मनमोहन सिंह दाऊं ने सभी का स्वागत करते हुए संस्था की गतिविधियों के बारे में बताया। इसके बाद मुख्य मेहमान ने कई साहित्यकारों को सम्मानित किया।

इनमें दीदार सिंह रंगी को मास्टर सरूप सिंह पुरस्कार, डॉ. जसपाल कौर कंग को जसमेर कौर किशनपुरी पुरस्कार, जसबीर मंड को गुरबख्श सिंह केसरी पुरस्कार, ज्ञानी मनजीत सिंह गुरदित्तपुरा को हरचंद सिंह पटवारी पुरस्कार और रजिंदर बिबरा को मास्टर गुरचरन सिंह सकरूलापुर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


तरलोचन सिंह को उत्तम पुस्तक सम्मान से नवाजा गया। कवि गुरिंदर सिंह कलसी को स्टेट अवार्ड मिलने पर सम्मानित किया गया।

समागम के दौरान गुरबख्श सिंह केसरी, दर्शन बनूड़, मनजीत कौर अंबालवी और हरसिमरन कौर अंबालवी की पुस्तकों का विमोचन किया गया।

इस मौके पर गुरु्द्वारा कमेटी के प्रधान करनैल सिंह, डॉ. निर्मल सिंह, दलजीत कौर दाऊं, हरि सिंह मौजपुरी, डॉ. बलजीत सिंह, गुरदरपाल सिंह, सरपंच सुखविंदर सिंह, कमलप्रीत कौर व प्रो. गुरमीत सिंह भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed