फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Many leaders mourn the demise of Punjab former CM Parkash Singh Badal

Punjab: बादल के निधन पर योगी, मायावती व अखिलेश समेत इन नेताओं ने जताया दुख, दो दिन का राजकीय शोक

Wed, 26 Apr 2023 02:26 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 26 Apr 2023 02:26 AM IST
सार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर ट्वीट कर शोक जताया। उन्होंने लिखा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन का दुखद समाचार मिला... वाहेगुरु दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को दुख सहने की शक्ति दें।

विज्ञापन
Many leaders mourn the demise of Punjab former CM Parkash Singh Badal
प्रकाश सिंह बादल। - फोटो : फाइल

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक एवं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बसपा सुप्रीमो मायावती व सपा मुखिया अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि प्रकाश सिंह बादल एक वरिष्ठ एवं अनुभवी राजनेता थे। केंद्र सरकार ने बादल के निधन पर दो दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। 

विज्ञापन


उन्होंने समाज के गरीब, कमजोर, शोषित और वंचित वर्गों के लिए जीवनपर्यन्त संघर्ष किया। पंजाब के मुख्यमंत्री तथा भारत सरकार के मंत्री के रूप में उनकी सेवाओं को सदैव याद रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने दिवंगत की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन


बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने बादल के लंबे राजनीतिक सफर का उल्लेख करते हुए उनके परिवार व समस्त अनुयाइयों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा कि प्रकाश सिंह बादल का निधन राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन राजकीय शोक
भारत सरकार ने निर्णय लिया है कि 26 और 27 अप्रैल को पूरे देश में दो दिन राजकीय शोक रहेगा। शोक के दिनों में, राष्ट्रीय ध्वज उन सभी भवनों पर आधा झुका रहेगा जहां राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराया जाता है और इन दो दिनों में कोई आधिकारिक मनोरंजन का कार्यक्रम नहीं होगा। 


भगवंत मान ने कही यह बात
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर ट्वीट कर शोक जताया। उन्होंने लिखा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन का दुखद समाचार मिला... वाहेगुरु दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को दुख सहने की शक्ति दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed