फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Many leaders from Punjab join BJP in Delhi

पंजाब विधानसभा चुनाव: अकाली नेता गुरदीप गोशा, पूर्व विधायक अरविंद खन्ना समेत कई नेता भाजपा में शामिल

Tue, 11 Jan 2022 12:29 PM IST
निवेदिता वर्मा एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 11 Jan 2022 12:29 PM IST
सार

पंजाब के पूर्व विधायक अरविंद खन्ना, शिअद नेता गुरदीप सिंह गोशा और अमृतसर के पूर्व पार्षद धर्मवीर सरीन सहित कई नेता केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए।

विज्ञापन
Many leaders from Punjab join BJP in Delhi
पंजाब में कई नेता भाजपा में शामिल। - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब चुनाव से पहले नेताओं का दल बदलना जारी है। मंगलवार को पंजाब के पूर्व विधायक अरविंद खन्ना, शिअद नेता गुरदीप सिंह गोशा और अमृतसर के पूर्व पार्षद धर्मवीर सरीन सहित पंजाब के कई नेता केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन

 
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दावा किया कि फिरोजपुर में होने वाली रैली ऐतिहासिक होती। लेकिन राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ मिलकर न केवल लोगों को बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी रैली में आने से रोक दिया। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं का संकल्प ही मजबूत हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भाजपा देश में ही नहीं दुनिया में सबसे बड़ी पार्टी है, पार्टी पंजाब में नहीं उठ पाई क्योंकि गठबंधन सीनियर और जूनियर पार्टनर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed