{"_id":"5f4932818ebc3e3cde3050dd","slug":"many-houses-built-zone-ramdarbar-hallomajra-sector-39-prohibited-movement-of-anyone-areas-chandigarh-news-pkl38609561","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामदरबार, हल्लोमाजरा और सेक्टर-39 के कई घर बनाए गए कंटेनमेंट जोन, इन इलाकों में किसी के भी आने-जाने पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामदरबार, हल्लोमाजरा और सेक्टर-39 के कई घर बनाए गए कंटेनमेंट जोन, इन इलाकों में किसी के भी आने-जाने पर लगी रोक
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में दिनोंदिन कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। संक्रमण के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने शुक्रवार को रामदरबार, हल्लोमाजरा और सेक्टर-39 के कई घरों को कंटेनमेंट जोन बनाए हैं। इन इलाकों में अनिवार्य सेवाओं में लगे लोगों को छोड़ अन्य किसी के भी जाने पर पाबंदी रहेगी। इसके अलावा यहां पर लोगों की टेस्टिंग व स्क्रीनिंग भी की जाएगी।
यूटी प्रशासन ने आदेश जारी करके रामदरबार के मकान नंबर-610 से 620 (करीब 93 लोग), हल्लोमाजरा के मकान नंबर-120, 121, 121/122, 126/1, 126/ए (करीब 66 लोग) और सेक्टर-39 के 66 फ्लैट्स मकान नंबर-1053 से 1074/3 (करीब 200 लोग) को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। जारी आदेशों में कहा गया है कि केंद्र सरकार के दिशा-निदेर्शों के अनुसार ही शहर में कंटेनमेंट जोन घोषित किए जा रहे हैं। केंद्र सरकार की तरफ से कोरोना वायरस को लेकर बनाए गए रेड जोन में चंडीगढ़ शामिल है। ऐसे में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए विभिन्न अधिकारियों की एक कमेटी ने कंटेनमेंट जोन बनाने का फैसला लिया है। आदेश देने वाली कमेटी में नगर निगम के कमिश्नर, डीसी मंदीप सिंह बराड़, एसएसपी और डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज शामिल थे। इनकी सलाह के बाद ही इन एरिया को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। आदेशों में कहा गया है कि कंटेनमेंट घोषित किए गए घरों में किसी के जाने पर पाबंदी होगी।
राहत : सेक्टर-40 में लगाई गई पाबंदियों को हटाया
यूटी प्रशासन ने शुक्रवार को सेक्टर-40 के मकान नंबर-1613 से 1618 तक छह घरों को कंटेनमेंट जोन की सूची से बाहर कर दिया है। प्रशासन ने इस इलाके में लगाए गए सभी प्रतिबंधों को हटाने के आदेश जारी कर दिए हैं। अफेक्टेड एरिया असेस्मेंट कमेटी की सिफारिश के बाद ही यूटी एडवाइजर ने ये आदेश जारी किए हैं। पिछले कुछ दिनों से यहां कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया। इसके बाद ही इन घरों को आजाद करने का फैसला लिया गया है। हालांकि इन्हें सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने की शर्तों को पूरा करना होगा। जारी आदेशों में कहा गया है कि मेडिकल टीमों की स्क्रीनिंग व मॉनिटरिंग इलाके में लगातार जारी रहेगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।