{"_id":"5df7e8008ebc3e87b07065c6","slug":"many-flights-were-late-due-to-bad-weather","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधा घंटे हवा में रही मुंबई-चंडीगढ़ फ्लाइट, कई और उड़ानों पर पड़ा खराब मौसम का असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधा घंटे हवा में रही मुंबई-चंडीगढ़ फ्लाइट, कई और उड़ानों पर पड़ा खराब मौसम का असर
Tue, 17 Dec 2019 01:54 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (जीरकपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (जीरकपुर)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 17 Dec 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को खराब मौसम के चलते मुंबई से चंडीगढ़ सुबह आने वाली फ्लाइट करीब आधा घंटे तक हवा में रही। जब फ्यूल समाप्त होने लगा तो उसे चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड कराने के बजाय सुबह 11.30 दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। इस फ्लाइट का समय चंडीगढ़ में सुबह करीब 11 बजे हैं।
विज्ञापन
वहां एक-दो घंटा रुकने के बाद फ्लाइट को चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दोपहर 2.30 बजे लैंड करवाया गया। आधे घंटे बाद करीब तीन बजे फ्लाइट ने मुंबई के लिए उड़ान भरी। इसके अलावा गो एयर की दिल्ली-चंडीगढ़ फ्लाइट 1 घंटा 45 मिनट, गो एयर की चंडीगढ़-अहमदाबाद फ्लाइट 1 घंटा 30 मिनट, चंडीगढ़-श्रीनगर फ्लाइट एक घंटा, एयर इंडिया की चंडीगढ़- बेंगलुरु फ्लाइट भी एक घंटा लेट थी।
विज्ञापन
खराब मौसम के चलते कुल्लू की फ्लाइट रद्द
कैट-3 बी आईएलएस चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नहीं होने के चलते फ्लाइट्स डायवर्ट, लेट व कैंसिल हो रही हैं। बता दें कि सर्दी के मौसम के दौरान यह एक दिन नहीं बल्कि जनवरी तक चलता रहता है। एक ओर लोग समय बचाने के लिए फ्लाइट में बुकिंग कराते हैं, लेकिन फ्लाइट्स कैंसिल और लेट होने के चलते यात्रियों का पैसा और समय दोनों बर्बाद हो रहा है। सोमवार को खराब मौसम के चलते एयर इंडिया की चंडीगढ़-कुल्लू फ्लाइट कैंसिल कर दी गई।
विज्ञापन