फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Many Criminals shirk foreign by given wrong information to passport Department

विदेश मंत्रालय की व्यवस्था में अपराधियों ने लगाई सेंध, पासपोर्ट बनवाकर भाग गए विदेश

Thu, 13 Sep 2018 09:52 AM IST
सुशील कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़
सुशील कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 13 Sep 2018 09:52 AM IST
विज्ञापन
Many Criminals shirk foreign by given wrong information to passport Department
passport - फोटो : demo

विदेश मंत्रालय की व्यवस्था में एक अपराधियों ने सेंध लगा दी। तत्काल पासपोर्ट बनवाकर विदेश की उड़ान भर ली। पुलिस की जांच रिपोर्ट पासपोर्ट विभाग को मिली तो आनन-फानन में अफसरों ने पासपोर्ट रद्द कर दिए। तलाश शुरू हो गई है। अब इनके पासपोर्ट दोबारा नहीं बन सकेंगे। साथ ही इन पर पेनाल्टी भी डाली जाएगी।

विज्ञापन


चालू वर्ष में अब तक पासपोर्ट विभाग ने 30 हजार से अधिक तत्काल पासपोर्ट बनाए हैं। पासपोर्ट आवेदकों को देने के बाद विभाग दी गई जानकारियों की जांच कराता है। यह रिपोर्ट अब विभाग को मिली है। जांच में पाया गया है कि 540 आवेदकों ने गलत जानकारियां दीं हैं। 20 फीसदी ऐसे आवेदक हैं, जिन पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज हैं। 
विज्ञापन


यह आवेदक चंडीगढ़, पंजाब व हरियाणा के हैं। तत्काल पासपोर्ट बनवाने वालों में सर्वाधिक पंजाब के हैं। चंडीगढ़ में भी एक दर्जन से अधिक अपराधी तत्काल पासपोर्ट बनवाने में सफल हो गए। 60 फीसदी ऐसे आवेदक हैं, जिनके पते सही नहीं मिले या फिर लिखे एड्रेस पर निवास नहीं कर रहे हैं। आस-पास के लोगों ने भी उन आवेदकों को नहीं पहचाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोबारा नहीं बन सकेगा पासपोर्ट

Many Criminals shirk foreign by given wrong information to passport Department
passport
पासपोर्ट विभाग ने इन सभी के पासपोर्ट रद्द कर दिए हैं। अब इनका डाटा सिस्टम में अपलोड किया जाएगा। जैसे ही यह अपराधी या गलत जानकारी देने वाले दोबारा पासपोर्ट के लिए विभाग के पास आएंगे तो वह पकड़े जाएंगे। उन पर पेनाल्टी तो पड़ेगी ही, साथ ही उनका आजीवन पासपोर्ट भी नहीं बनेगा।

तत्काल पासपोर्ट के लिए आवश्यक दस्तावेज
- पता प्रमाण पत्र। इसमें आवेदक आधार कार्ड, वोटर आईकार्ड, बैंक पासबुक, बिजली या पानी का बिल, परिवार में किसी व्यक्ति का पासपोर्ट आदि दे सकता है।
- आयु प्रमाण पत्र। कक्षा दस का बोर्ड सर्टिफिकेट मान्य।
- एक मजिस्ट्रेट से शपथ प्रमाण पत्र। वह लिखकर देगा कि वह संबंधित व्यक्ति को भली प्रकार जानता है। उसका रिकॉर्ड खराब नहीं है।
- सामान्य से दो हजार रुपये अतिरिक्त शुल्क।

 56 एनआरआई पतियों के पासपोर्ट रद्द

Many Criminals shirk foreign by given wrong information to passport Department
passport
पासपोर्ट विभाग ने 56 और एनआरआई पतियों के पासपोर्ट रद्द कर दिए हैं। इन्होंने अपनी पत्नियों का उत्पीड़न कई प्रकार से किया है। बुधवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र केदस्ताड़ा गांव की प्रियंका, इसी क्षेत्र की रीना चौहान, कोमल मदान, सीमा, शिवांगी आदि विभाग पहुंचीं। उनकी शिकायत दर्ज कर जांच की गई। पतियों पर दर्ज केस के आधार पर विभाग ने उनके पासपोर्ट रद्द कर दिए।

 मानसा निवासी अमृतपाल कौर के पति उन्हें छोड़कर आस्ट्रेलिया चले गए। वहीं की नागरिकता उन्हें मिल गई। विभाग ने उन्हें विदेश मंत्रालय के जरिये समन भिजवाने की सिफारिश की है। साथ ही अमृतपाल कौर की सास का पासपोर्ट रद्द कर दिया है। प्रताड़ना में उनकी सास का भी हाथ रहा है। मालूम हो कि हाल ही में विभाग ने 18 एनआरआइ पतियों के पासपोर्ट रद्द किए थे।

चालू वर्ष में तत्काल पासपोर्ट बनवाने वाले आवेदकों की जांच रिपोर्ट आ गई है। इसमें 540 लोगों ने गलत जानकारियां दी हैं। कई आवेदकों का आपराधिक रिकॉर्ड भी है। इन सभी के पासपोर्ट रद्द कर दिए हैं। यह अब दोबारा पासपोर्ट नहीं बनवा सकेंगे। - शिबास कबिराज, क्षेत्रीय पारपत्र अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed