{"_id":"58ed12d54f1c1b9f36cf6aa8","slug":"many-companies-including-ambani-mahindra-ready-to-invest-in-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन की कोशिश रंग लाई, अंबानी-महिंद्रा समेत कई कंपनियां निवेश को तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन की कोशिश रंग लाई, अंबानी-महिंद्रा समेत कई कंपनियां निवेश को तैयार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 12 Apr 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
सीएम ने की कई उद्यमियों से मुलाकात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में निवेश लुभाने को मुंबई दौरे पर गए सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कई नामी उद्यमियों से मुलाकात की, जिन्होंने पंजाब में उच्च स्तर पर निवेश करने और प्रोजेक्ट लाने की पेशकश की।
रिलायंस एडीएजी के प्रमुख अनिल अंबानी ने रक्षा प्रोजेक्ट केलिए टेस्टिंग रेंज स्थापित करने को जमीन की मांग की। उन्होंने राज्य को 1.75 रुपये प्रति यूनिट बिजली देने की पेशकश की। अंबानी ने सीएम से कहा कि वह पॉवर रेगुलेटर और स्टेट ग्रिड को सस्ती से सस्ती बिजली प्राप्त करने के निर्देश दें। डिफेंस प्रोजेक्ट केलिए पंजाब आने का न्यौता देते हुए कैप्टन ने वादा किया कि वह टेस्टिंग रेंज केलिए बठिंडा और राजपुरा में जमीन का प्रबंध करेंगे। सीएम ने अंबानी को लुधियाना में शहरी ट्रांसपोर्ट सिस्टम स्टडी करने और एलिवेटेड मेट्रो स्थापित करने की संभावनाओं का पता लगाने को कहा।
आरपीजी ग्रुप के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने पंजाब में ट्रैक्टर टायर प्लांट स्थापित करने में दिलचस्पी दिखाई। कैप्टन ने उन्हें औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने में जमीन और आवश्यक सुविधाओं व हर तरह की सहायता करने का भरोसा दिया। उन्होंने महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा को राज्य में शहरी निकायों काडिजिटलाइजेशन करने और इंटिग्रेटेड इमरजेंसी मैनेजमेंट सिस्टम स्थापित करने का प्रस्ताव दिया। जिस पर महिंद्रा ने सहमति जताई।

पंजाब से टमाटर खरीदेगी हिंदुस्तान यूनिलीवर
सीएम ने की कई उद्यमियों से मुलाकात
टेक महिंद्रा ने यूपी-100 की तर्ज पर इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम डायल 100 शुरू करने में दिलचस्पी दिखाई। यह प्रोजेक्ट जयपुर में भी लगाया जा रहा है। स्वराज ट्रैक्टर केलिए जमीन और रियायत देने की अपील पर वित्तमंत्री मनप्रीत बादल ने कहा कि बठिंडा में सौ एकड़ जमीन उपलब्ध है। मनप्रीत ने हरा ट्रैक्टर स्कीम के लिए कंपनी से सहयोग की मांग की। कंपनी ने नौजवानों को रोजगार देने को ओला जैसी सेवा शुरू करने की योजना में सहायता पर सहमति जताई।
पंजाब से टमाटर खरीदेगी हिंदुस्तान यूनिलीवर
हिंदुस्तान यूनिलीवर क े सीईओ व एमडी संजीव मेहता ने किसान जैम व स्क्वैश केलिए सिट्रस फल व टमाटर खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। साथ ही टमाटर उत्पादन में बढ़ोतरी केलिए पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी केसाथ सांझेदारी पर जोर दिया। कंपनी ज्यादातर टमाटर नासिक से खरीदती है, पंजाब से उसे बहुत कम हिस्सा मिलता है। इस दौरान कूड़ा-कर्कट से बिजली बनाने के प्रोजेक्ट पर भी विचार-विमर्श हुआ।
कैप्टन ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुंबई दौरे केदौरान नवंबर 2008 में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि भेंट की। वह ताज महल पैलेस होटल में आतंकी हमले में मारे गए लोगों की स्मृति में स्थापित मेमोरियल गए और उन्हें श्रद्धांजलि भेंट की।