फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Many big reveals about Amritpal Singh during investigation

Amritpal: सामने आई अमृतपाल की 'डर्टी पिक्चर', सोशल मीडिया पर अश्लील बातें, महिलाओं को करता था ब्लैकमेल

Thu, 23 Mar 2023 11:19 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 23 Mar 2023 11:19 PM IST
सार

अपने भाषणों में खालिस्तान बना कर क्रांति लाने और धार्मिक बातें करने वाले अमृतपाल का असली चेहरा सामने आ गया है। वह सार्वजनिक जीवन और सोशल मीडिया पर दोहरी जिंदगी जी रहा था। अपनी चैट में उसने यह भी स्वीकार किया है कि कनाडा की एक लड़की भी उसके रिलेशन में है।

विज्ञापन
Many big reveals about Amritpal Singh during investigation
अमृतपाल सिंह पर शिकंजा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल को विदेश से मिले फंड की जांच करते वक्त सुरक्षा व खुफिया एजेंसियों को कई आश्चर्यजनक तथ्य मिले हैं। अमृतपाल के इंस्टाग्राम व स्नैपचैट के अकाउंट से मिली चैट से पता चला है कि वह महिलाओं से अश्लील बातचीत किया करता था। एजेसियों को उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स से कुछ ऐसी क्लिप मिली हैं, जिससे साबित होता है कि अमृतपाल कुछ महिलाओं को उनके वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था।

विज्ञापन


अपने भाषणों में खालिस्तान बना कर क्रांति लाने और धार्मिक बातें करने वाले अमृतपाल का असली चेहरा सामने आ गया है। वह सार्वजनिक जीवन और सोशल मीडिया पर दोहरी जिंदगी जी रहा था। अपनी चैट में उसने यह भी स्वीकार किया है कि कनाडा की एक लड़की भी उसके रिलेशन में है। पुलिस 28 ऐसे अकाउंट्स की जांच कर रही है, जिनसे अमृतपाल को फंडिंग हो रही थी।
विज्ञापन


अमृतपाल के समर्थन में धरना देने वाले 61 नामजद
तरनतारन के मक्खू के पास बंगाली पुल पर अमृतपाल के समर्थन में लगाए गए धरने को राज्य और केंद्रीय सुरक्षा बलों ने खत्म करवा दिया था। पुलिस ने इस मामले में 61 लोगों को नामजद किया है। कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया। अन्य लोगों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने 19 मार्च को मामला दर्ज करने के बाद 22 मार्च को एक और मामला दर्ज किया है। इसमें गाली-गलौज करना, ड्यूटी में बाधा डालना, कर्मचारियों को जान से मारने की नीयत से मारपीट करना शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed