फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   many aam aadmi party leaders joins congress party

चुनावों से पहले बिखर रही 'आप', कई नेता कांग्रेस में शामिल

Sun, 11 Dec 2016 07:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 11 Dec 2016 07:38 PM IST
विज्ञापन
many aam aadmi party leaders joins congress party
Captain Amarinder Singh - फोटो : File Photo
आम आदमी पार्टी के कई नेता रविवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने आप में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और घोटालों का आरोप लगाया है। प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उनका पार्टी में स्वागत किया।
विज्ञापन


कांग्रेस में शामिल होने वालों में कर्नल सीएम लखनपाल, पीके शर्मा, कर्नल इकबाल पन्नू व भरपूर सिंह शामिल थे। इन सभी का आप के संगठनात्मक मामलों में अहम रोल रहा है। कर्नल लखनपाल आप के संस्थापक सदस्य और मौजूदा प्रदेश उप प्रधान हैं। वह लुधियाना के जोन इंचार्ज थे, उनके पास पार्टी के पंजाब में सभी बड़े आयोजनों की जिम्मेदारी थी।
विज्ञापन


पीके शर्मा, संगरूर जिला कांग्रेस के पूर्व प्रधान रामगोपाल शर्मा के पौत्र हैं। उन्होंने अन्ना मूवमेंट के समय कनाडा से लौट कर आप ज्वाइन की थी। कर्नल इकबाल पन्नू भी आप के संस्थापक सदस्य होने के साथ-साथ पार्टी की इंडस्ट्री, ट्रेड व ट्रांसपोर्ट विंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'गलत सूचनाएं फैला रहे हैं केजरीवाल'

many aam aadmi party leaders joins congress party
प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : File Photo
जबकि, भरपूर सिंह सेक्टर कॉर्डिनेटर थे। कैप्टन ने कहा कि पंजाब में आप का ग्राफ लगातार गिर रहा है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के कांग्रेस और शिअद के गठजोड़ के आरोपों को खारिज किया। साथ ही कहा कि केजरीवाल और उनकी टीम गलत जानकारियां फैला रही है। लोगों को गुमराह करने को गलत तसवीरें प्रसारित की जा रही हैं।

जबकि, वह सीएम प्रकाश सिंह बादल से सिर्फ एक बार मिले हैं। वह भी उनकी पत्नी के निधन के बाद अफसोस जताने के लिए। उन्होंने कहा कि केजरीवाल पंजाब में कुछ सिद्धांतों के साथ आए थे, जिन्होंने लोगों को आकर्षित किया। पर अब पंजाब में आप का कोई वजूद नहीं है, वह यूपी और बिहार से प्रचार के लिए पचास हजार लोग लाए हैं। कैप्टन ने स्पष्ट किया कि बाहर से आने वालों को वहीं टिकट दी जाएगी, जहां पार्टी का कोई विनेबल कैंडिडेट नहीं है।

आप ने नेताओं ने कहा कि आप एक भ्रष्ट और शोषक लोगों की पार्टी बन चुकी है। जिनक मकसद सिर्फ अपने निजी हितों का पोषण है। आप लोगों की अपेक्षाओं पर खरे उतरने में नाकाम रही है। कभी सिद्धांतों वाली पार्टी रही आप ने दागी लोगों को टिकट दे दिए, बैंस ब्रदर्स के साथ गठबंधन कर लिया। पार्टी के करीब साठ कैंडिडेट दागी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed