{"_id":"1a717e1db261f0be08fe567af54d3819","slug":"mansa-devi-temple-fair-preparations-for-navratri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनसा देवी मंदिर में नवरात्र मेले की तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनसा देवी मंदिर में नवरात्र मेले की तैयारियां
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Thu, 27 Mar 2014 04:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माता मनसा देवी और काली माता कालका मंदिर में 31 मार्च से आठ अप्रैल तक आयोजित होने वाले चैत्र नवरात्र मेले के लिए अतिरिक्त उपायुक्त एसपी अरोड़ा को प्रशासक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक एवं उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया ने यह आदेश जारी करते हुए नगराधीश पूजा चांवरिया को माता मनसा देवी मंदिर के लिए मुख्य मेला अधिकारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन
साथ ही नवरात्र मेले के दौरान खाद्य सामग्री की जांच, पॉलीथिन के प्रयोग पर लगे प्रतिबंध को सख्ती से लागू कराने, प्रसाद की उच्च गुणवत्ता एवं उनके मूल्यों के दरों की चेकिंग के लिए सात सदस्यीय कमेटी गठित की है।
विज्ञापन
इसमें जिला स्वास्थ्य अधिकारी, जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक पंचकूला के प्रतिनिधि, मापतौल विभाग के निरीक्षक, पंचकूला नगर निगम के सफाई अधिकारी, पंचकूला मार्केट कमेटी के सचिव और हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रतिनिधि सदस्य को शामिल किया गया है।
इसके अलावा काली माता मंदिर कालका के लिए भी सात सदस्यीय कमेटी गठित की गई है।