{"_id":"5867d53d4f1c1b132ceedd3b","slug":"manpreet-badal-attacks-on-arvind-kejriwal-on-the-issue-of-captain","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कैप्टन ने तीन साल से शराब नहीं पी, ईमानदारी पर सवाल न उठाएं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'कैप्टन ने तीन साल से शराब नहीं पी, ईमानदारी पर सवाल न उठाएं'
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 31 Dec 2016 09:26 PM IST
विज्ञापन
मनप्रीत बादल
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनप्रीत सिंह बादल ने कैप्टन अमरिंदर की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने के लिए अरविंद केजरीवाल की निंदा की है। मनप्रीत ने कहा है कि एक बाहरी व्यक्ति होने के नाते पंजाब की कोई जानकारी न रखने वाले आप नेता को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की ईमानदारी पर सवाल करने का कोई अधिकार नहीं है।
मनप्रीत ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर पंजाब के बेटे हैं और उन्होंने राज्य के लिए बहुत से बलिदान दिए हैं। उनके बारे में केजरीवाल अनजान हैं। मनप्रीत ने कहा कि पंजाब और इसके लोगों के हितों की रक्षा करने की बात आने पर कैप्टन अमरिंदर हमेशा से अग्रणी रहे हैं। उन्होंने पंजाब और वास्तव में देश के लोगों की रक्षा के लिए बहादुरी के साथ खेमकरण सेक्टर में गोलियों का सामना किया था, जबकि इसके विपरीत जब भी लोगों को केजरीवाल की जरूरत पड़ी है, वह भाग खड़े हुए हैं।
मनप्रीत बादल ने खुलासा किया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बीते तीन वर्षों से शराब नहीं पी है। उन्होंने कहा कि आप नेता सिर्फ ऐसे निराधार बयान देकर लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे हैं।