फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Manohar Lal Khattar Cabinet Decided, May be These Faces

सीएम खट्टर के नए सिपहसिलार तय!

Tue, 21 Oct 2014 05:15 PM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 21 Oct 2014 05:15 PM IST
विज्ञापन
Manohar Lal Khattar Cabinet Decided, May be These Faces

करनाल से बीजेपी विधायक मनोहर लाल खट्टर हरियाणा के अगले मुख्यमंत्री होंगे। चंडीगढ़ में केंद्रीय पर्यवेक्षकों वेंकैया नायडू और दिनेश शर्मा की मौजूदगी में विधायक दल की मीटिंग में ये फैसला हुआ।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि नए सीएम के नए सिपहसिलारों के नाम भी तय कर लिए गए हैं, लेकिन अभी इसकी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। सूत्रों के मुताबिक उनके कैबिनेट के चेहरे इस प्रकार होंगे...
विज्ञापन


मनोहर लाल खट्टर, मुख्यमंत्री और गृह विभाग
राम बिलास शर्मा, सिंचाई एवं बिजली विभाग
अनिल विज, एक्साइज एवं टेक्सेशन विभाग
कैप्टर अभिमन्यू, वित्त विभाग
विपुल गोयल, इंडस्ट्रीज, माइन्स एवं कॉमर्स विभाग
राव नरबीर सिंह, विकास एवं पंचायती राज विभाग
कविता जैन, शिक्षा और महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग
प्रेमलता सिंह, स्वास्थ्य एवं सामाजिक कल्याण विभाग
सुभाष सुधा, स्थनीय निकाय विभाग
सीपीएस- सुखविंद्र श्यौराण, सीमा त्रिखा, डॉ. कमल गुप्ता

विधायकों की बैठक में लगी मुहर

Manohar Lal Khattar Cabinet Decided, May be These Faces

मनोहर लाल खट्टर हरियाणा के नए मुख्यमंत्री होंगे। मंगलवार को चंडीगढ़ में बंद कमरे में हुई बैठक में उन्हें भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। हरियाणा विधानसभा के लिए पहली बार चुने मनोहर लाल खट्टर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबियों में गिना जाता है।

प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा, पिछली व‌िधानसभा में भाजपा विधायक दल के नेता अनिल विज और राष्ट्रीय प्रवक्ता कैप्टन अभिमन्यु भी मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल थे। हालांक‌ि मुहर 60 वर्षीय खट्टर के नाम पर ही लगी। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद खट्टर ने कहा कि वे सरकार बनाने का दावा आज ही पेश करेंगे।

बताया जा रहा है कि विधायक दल की बैठक में खट्टर के विरोध में किसी ने स्वर नहीं उठाया। खट्टर करनाल से रिकॉर्ड 63,773 मतों से चुनाव जीते थे। भाजपा हरियाणा में पहली बार अपने दम पर सरकार बना रही है। विधानसभा चुनावों में वह 47 सीटें जीतने में कामयाब रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed