मेधावी छात्र सम्मान: हरियाणा के लालों के बीच शिक्षक की भूमिका में दिखे मनोहर लाल, विद्यार्थियों ने पूछे सवाल
फरीदाबाद की यशिका अग्रवाल ने संघ लोक सेवा आयोग कैसे पास करें से जुड़ा सवाल पूछा। जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सोच लिया जाता है कि ये करना है तो वह हो जाता है। इसके लिए चिंता करने की जरूरत नहीं है। बस मेहनत की जरूरत है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के मेधावी लालों के बीच में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल एक शिक्षक की भूमिका में नजर आए। मनोहर लाल ने एक-एक करके विद्यार्थियों के साथ सीधा संवाद किया। विद्यार्थियों के मन में चल रहे सवाल पूछे और उनका बड़ी ही सरलता और सादगी से जवाब दिया। बीच-बीच में अपने मन की बात कही और खुद के बचपन की कुछ यादें भी साझा की। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए जोश भरा।
रेवाड़ी की छात्रा नेहा भारद्वाज ने सीएम से पूछा कि राजनीतिक विज्ञान राजनीति में आने में कितना सहायक है। इस पर सीएम ने उन्हें राजनीति में न आने की सलाह दी। मनोहर लाल ने कहा कि किसी भी विषय के बारे में किताबों में काफी ज्ञान मिलता है। वहीं सिरसा की दिया ने सीएम से अंतरराष्ट्रीय संबंधों और अखंड भारत से जुड़ा सवाल पूछा। मुख्यमंत्री ने दिया की सोच और सवाल पर दाद दी और कहा कि बच्चे की सोच बताती है कि वह कहां तक जाना चाहती है। खुद मुख्यमंत्री ने बेटी दिया के सवाल पर ताली बजाई और उसे बधाई दी।
अंबाला के रायवाली गांव से आई आंचल ने पूछा कि उसने 12वीं कॉमर्स से की है लेकिन वह एनडीए में जाना चाहती है। जवाब में मनोहर लाल ने कहा कि जिसमें रुचि हो वही कार्य करना चाहिए। एनडीए कोई मुश्किल नहीं है। बस उस लक्ष्य पर फोकस करना है। अपने सामान्य ज्ञान को मजबूत करना है और तैयारी में जुट जाओ।
फरीदाबाद की यशिका अग्रवाल ने संघ लोक सेवा आयोग कैसे पास करें से जुड़ा सवाल पूछा। जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सोच लिया जाता है कि ये करना है तो वह हो जाता है। इसके लिए चिंता करने की जरूरत नहीं है। बस मेहनत की जरूरत है।
यशिका ने कहा कि वह पहले ही प्रयास में इसे क्रेक करना चाहती है तो सीएम ने पंचकूला की जिला उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी से सीएम ने सवाल किया कि आप बताएं कौन से प्रयास में यूपीएससी पास की थी। इस पर डॉ. सोनी ने जवाब दिया कि दूसरे प्रयास में।
मनोहर लाल ने कहा कि जरूरी नहीं है पहले प्रयास में ही सफलता मिले, बार-बार कोशिश करनी चाहिए। वहीं, महेंद्रगढ़ के रोहन गुप्ता ने पूछा कि आज प्रैक्टिकल कितना जरूरी है। इस पर सीएम ने कहा कि प्रैक्टिकल ज्ञान बेहद जरूरी है, उसी के माध्यम से लोग आगे बढ़ते हैं।