फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mann ki baat: PM Narendra Modi talk with Panipat daughter Kritika Nandal

पानीपत की टॉपर बेटी ने पीएम मोदी से की मन की बात, बोली- ऐसा लगा जैसे कोई दोस्त ही हो

Sun, 26 Jul 2020 12:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 26 Jul 2020 12:55 PM IST
सार

  • डीपीवी पुलिस पब्लिक स्कूल की कृतिका नांदल ने 12वीं में विज्ञान स्ट्रीम में किया है स्कूल टॉप
  • प्रधानमंत्री ने मन की बात में गांव महराणा की कृतिका नांदल के साथ बात की, पूरा गांव खुश 

विज्ञापन
Mann ki baat: PM Narendra Modi talk with Panipat daughter Kritika Nandal
Mann ki Baat - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री ने मुझसे इस तरह से बात की, जैसे कि कोई दोस्त करता है, मानो जैसे दोस्त ही हैं। मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करने के बाद पानीपत के गांव महराणा की छात्रा कृतिका नांदल की यह प्रतिक्रिया रहीं। रविवार को मन की बात कार्यक्रम में पीएम ने कृतिका से बात की और उनकी प्रेरणा के साथ ही विज्ञान संकाय में टॉप करने के बाद आगे के प्लान के बारे में पूछा। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री से बात कर कृतिका नहीं बल्कि पूरा गांव खुश है। कार्यक्रम के प्रसारण के दौरान पूरे गांव ने कृतिका के साथ मन की बात कार्यक्रम देखा। इसके साथ ही कृतिका ने युवाओं को संदेश किया कि हमेशा प्रयास जारी रखें, कभी पीछे नहीं हटें, सफलता मिलेगी। गौरतलब है कि कृतिका ने पानीपत के डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में 12वीं की बोर्ड परीक्षा में अपने स्कूल में विज्ञान संकाय में 96 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। वह नीट की तैयारी कर रहीं हैं और डॉक्टर बनना चाहती हैं।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- जिन पर हुआ कोरोना की स्वदेशी वैक्सीन का ट्रायल, पढ़ें- उनका पूरा इंटरव्यू, सिर्फ अमर उजाला पर

विज्ञापन
विज्ञापन

मानेसर जाने तक पता भी नहीं था कि पीएम बात करेंगे 

Mann ki baat: PM Narendra Modi talk with Panipat daughter Kritika Nandal

कृतिका नांदल ने बताया कि उनके घर पर केंद्रीय विद्यालय के डिप्टी कमिश्नर आए थे। उन्होंने कहा कि आपको साथ में मानेसर चलना होगा, जहां आपसे कोई बात करेगा। कोई बड़ा आदमी बात करेगा। जिसके बाद वह मानेसर गई, जहां जाने पर पता चला कि पीएम बात करेंगे।

 बच्चों के साथ बच्चों की तरह ही बात करते हैं पीएम 
कृतिका ने बताया कि प्रधानमंत्री ने उन्हें अच्छे अंक लाने पर शुभाकामनाएं दीं। उनकी प्रेरणा के बारे में पूछा, जिस पर उन्होंने मां के बारे में बताया। इसके साथ ही यह भी पूछा कि वह क्या बनना चाहती हैं। कृतिका ने कहा प्रधानमंत्री बच्चों के साथ बच्चों की तरह बात करते हैं, ऐसे लग रहा था कि जैसे कि कोई दोस्त ही बात कर रहा हो। बहुत गर्व महसूस कर रही हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed