{"_id":"a5e6943ac931e0451d38fb3aac67257c","slug":"manmohan-singh-and-brothers-surjit-kohli-daljit-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पता नहीं, दलजीत-भाजपा से क्या डील हुईः सुरजीत कोहली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पता नहीं, दलजीत-भाजपा से क्या डील हुईः सुरजीत कोहली
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Sun, 27 Apr 2014 09:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के सौतेले भाई दलजीत सिंह का भाजपा में शामिल होने को लेकर कथित डील की चर्चा शुरू हो गई है।
विज्ञापन
डॉ. मनमोहन सिंह के दूसरे भाई सुरजीत सिंह कोहली ने यहां कहा कि दलजीत कोहली की भाजपा नेताओं के साथ क्या डील हुई है, इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
उन्होंने कहा कि दलजीत कभी भी राजनीति में सक्रिय नहीं थे। वह कभी कांग्रेस या किसी अन्य पार्टी के प्राथमिक सदस्य भी नहीं रहे हैं।
उन्होंने कहा कि चर्चा तो कई तरह की चल रही है। सच्चाई क्या है, यह तो सिर्फ दलजीत सिंह ही बता सकते हैं। कोहली शनिवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ प्रेस वार्ता में मौजूद थे।
विज्ञापन
हार से घबराई भाजपा कुछ भी डील कर सकती है: कैप्टन
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि भाजपा को अमृतसर में अपनी हार स्पष्ट दिखाई दे रही है। अरुण जेटली का उतरा चेहरा ही उनके भविष्य की कहानी बयान कर रहा है। अपनी हार और निमोशी को कम करने के लिए भाजपा किसी भी स्तर तक गिर सकती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि भाजपा ने दलजीत सिंह कोहली के साथ भी कोई डील की हो। और अगर भाजपा ने ऐसा कुछ किया है तो यह लोकतंत्र का सबसे घटिया काम है।
कांग्रेस को हर चीज में दिखती है ‘डील’: नलिन कोहली
अमृतसर। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नलिन कोहली ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि महा घोटालों के दलदल में डूबी समूची कांग्रेस लीडरशिप को हर चीज में ‘डील’ नजर आती है।
उन्होंने कहा कि भाजपा डीलतंत्र में विश्वास नहीं करती। प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के भाई दलजीत सिंह के नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान भाजपा में शामिल होने पर कांग्रेस ने भाजपा पर डील का आरोप लगाया है।
नलिन कोहली ने कहा कि कांग्रेस ने दस साल के कुशासन में आम आदमी का जीना दूभर कर दिया है। कांग्रेस में हताशा की स्थिति नजर आ रही है और उसे मोदी फोबिया हो गया है।
केंद्र की निष्क्रिय सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में असफल रही है जबकि मोदी के शासन में गुजरात में महिलाएं नवरात्रों में रात के दो बजे भी गहनों से लदी हुई स्कूटी पर अकेले जाती हैं।