फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Manjit Singh GK joins Shiromani Akali Dal

Punjab: दिखने लगा सुखबीर बादल की माफी का असर, मनजीत सिंह जीके अपनी 'जागो पार्टी' के साथ शिअद में शामिल

Mon, 25 Dec 2023 07:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 25 Dec 2023 07:52 PM IST
सार

सुखबीर बादल ने जीके का पार्टी में स्वागत किया और कहा कि पंथक एकता को प्रभावित करना मेरी हार्दिक इच्छा है और यह खुशी की बात है कि यह दिल्ली में हासिल किया गया है। उन्होंने जीके के पिता जत्थेदार संतोख सिंह द्वारा पंथ के हित में किए गए महान योगदान के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के साथ उनकी निकटता को भी याद किया।

विज्ञापन
Manjit Singh GK joins Shiromani Akali Dal
मंजीत सिंह जीके का शिअद में शामिल होने पर स्वागत करते सुखबीर सिंह बादल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की माफी का असर दिखने लगा है। सोमवार को अकाली नेता मंजीत सिंह जीके अपनी पूरी जागो पार्टी के साथ शिअद को ज्वाइन कर लिया है। दिल्ली में उन्होंने पार्टी को मजबूत करने के साथ-साथ सिखों के सभी लंबित मुददों के समाधान के लिए शिअद की दिल्ली ईकाई के अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना के साथ मिलकर काम करने का संकल्प लिया। इसके साथ ही दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (एसजीपीसी) के सदस्य और पूर्व पार्षद परमजीत सिंह सरना भी दोबारा अकाली दल में शामिल हो गए।

विज्ञापन


सोमवार को शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल दिल्ली में मंजीत सिंह जीके के आवास पर पहुंचे। इस मौके पर जीके ने एलान किया कि वह अपनी पूरी जागो पार्टी टीम के साथ शिअद में बिना शर्त दोबारा शामिल हो रहे हैं। उन्होने यह भी कहा कि वह श्री अकाल तख्त के समक्ष शिअद अध्यक्ष द्वारा दिल से मांगी गई माफी से काफी प्रभावित हुए हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एकता समय की मांग है और हमारे लंबित मुददों को हल करने के लिए इसकी आवश्यकता है। चाहे वह बंदी सिंहों की आजादी हो या अनुच्छेद 25 (खंड-2बी) में संशोधन या फिर ज्ञान गोदड़ी साहिब और श्री डांगमार साहिब की बहाली। जीके ने श्री गुरु नानक देव जी की 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर सभी सिख बंदियों को रिहा करने की अपनी प्रतिबद्धता से पीछे हटने पर केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने बलवंत सिंह राजोआना को रिहा नहीं करने लेकिन बिलकिस बानो के दुराचारियों को रिहा करने पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी से शिअद में लौटने की अपील करता हूं: सुखबीर 

सुखबीर बादल ने जीके का पार्टी में स्वागत किया और कहा कि पंथक एकता को प्रभावित करना मेरी हार्दिक इच्छा है और यह खुशी की बात है कि यह दिल्ली में हासिल किया गया है। उन्होंने जीके के पिता जत्थेदार संतोख सिंह द्वारा पंथ के हित में किए गए महान योगदान के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के साथ उनकी निकटता को भी याद किया। शिअद अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली में सभी पंथक गुट एक हो रहे हैं और वह पंजाब में भी इसके लिए प्रयास करेंगे। कुछ लोग पहले ही अकाली दल में वापस आ चुके हैं और जो बचे हैं, मैं उन सभी से अपनी मूल पार्टी में वापस आने की अपील करता हूं।

सरना ने कहा- अगर समुदाय एकजुट नहीं हुआ तो इतिहास माफ नहीं करेगा

परमजीत सरना ने जीके का पार्टी में स्वागत किया और कहा कि अगर सिख समुदाय एकजुट नहीं हुआ तो इतिहास उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं हुआ तो हमें भेदभाव का सामना करना पड़ेगा। सरना ने यह भी स्पष्ट किया कि शिअद अध्यक्ष ने दो बार सिख समुदाय से माफी मांगी थी। एक बार प्रकाश सिंह बादल के भोग समारोह में और फिर श्री अकाल तख्त साहिब पर। उन्होंने कहा कि इस बारे में कुछ भी कहने की गुंजाइश नही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed