फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Manjinder Singh Sirsa's Video Message From Sri Nankana Sahib

मनजिंदर सिरसा ने वीडियो जारी कर दी सफाई, बताया गोपाल चावला के साथ फोटो का सच

Wed, 31 Jul 2019 07:18 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 31 Jul 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
Manjinder Singh Sirsa's Video Message From Sri Nankana Sahib
सिरसा - फोटो : ANI

पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व महासचिव व खालिस्तान समर्थक गोपाल सिंह चावला ने एक बार फिर श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाले जाने वाले अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन में खलल डालने का षड्यंत्र रचा है। 

विज्ञापन


नगर कीर्तन में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं के जत्थे में गए दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा के साथ धोखे से फोटो खिंचवाने के बाद उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। पाकिस्तान गए भारतीय मीडिया को वह फोटो भी जारी कर दी गई, ताकि भारत में इस फोटो के साथ विवाद खड़ा हो सके।
विज्ञापन


मनजिंदर सिरसा ने श्री ननकाना साहिब से एक वीडियो संदेश में कहा की गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब में पहुंचने के बाद वह एक कमरे में चाय पी रहे थे। अचानक वहां पर विवादास्पद गोपाल चावला आ गया। गोपाल चावला की इस हरकत को बहुत ही नीचता भरा कहते हुए सिरसा ने कहा कि जब वह श्री ननकाना साहिब गुरुद्वारा के भीतर जा रहे थे तो उनके साथ गोपाल चावला भी चलने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह गुरुद्वारा साहिब की सीढ़ियों तक पहुंचे तो गोपाल चावला वहां रुका, उसके एक सुरक्षा कर्मचारी ने पीछे से वीडियो बना ली। गोपाल चावला इस स्तर तक गिर चुका है। भारत से आए श्रद्धालुओं के साथ शरारत कर रहा है। 


गोपाल चावला धोखे से फोटो खींचकर यह बताने की कोशिश कर रहा है कि वह उनसे मिलेगा। गोपाल चावला यह भ्रम न पाले। मैं एक राष्ट्रवादी हूं। देश का विरोध करने वालों के साथ न कभी कोई सरोकार रखा है और न कभी रखूंगा। दुनिया की कोई भी ताकत ऐसे देशद्रोहियों के साथ मिलने के लिए मजबूर नहीं कर सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed