{"_id":"62b5a9c27863ca5f5401f168","slug":"manish-tewari-met-navjot-singh-sidhu-in-patiala-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में सिद्धू से मिले मनीष तिवारी: कहा- उनकी सेहत बिल्कुल ठीक, मुश्किल समय में भी नहीं हारी हिम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में सिद्धू से मिले मनीष तिवारी: कहा- उनकी सेहत बिल्कुल ठीक, मुश्किल समय में भी नहीं हारी हिम्मत
Fri, 24 Jun 2022 05:45 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 24 Jun 2022 05:45 PM IST
सार
मनीष तिवारी ने ट्वीट किया कि पटियाला जेल में नवजोत सिंह सिद्धू के साथ उन्होंने एक घंटा बिताया और इस दौरान कोई सियासी बातचीत नहीं हुई। आगे लिखा कि सिद्धू के पिता भगवंत सिंह और उनके पिता डॉ. वीएन तिवारी की आपस में बहुत गहरी दोस्ती थी। सिद्धू के साथ जेल में मुलाकात कर सभी पुरानी यादें ताजा हो गईं।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
विस्तार
श्री आनंदपुर साहिब से लोकसभा सदस्य मनीष तिवारी ने शुक्रवार को पटियाला की केंद्रीय जेल में रोडरेज मामले में बंद पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात की। वह सुबह करीब 11 बजे जेल पहुंचे और करीब एक घंटे तक सिद्धू से मुलाकात की। बाहर निकलने पर मीडिया से बात की। मनीष तिवारी ने कहा कि सिद्धू व उन्होंने एक साथ संसद में अपनी सेवाएं दी हैं। वैसे भी उन दोनों के परिवारों की पुरानी सांझ रही है।इसलिए वह निजी तौर पर सिद्धू से मिलने जेल पहुंचे हैं। इस मुलाकात के दौरान कोई सियासी बातचीत नहीं हुई है।
विज्ञापन
एक सवाल के जवाब में तिवारी ने कहा कि सिद्धू की सेहत बिल्कुल ठीक है और वह चड़दीकलां में हैं। इसके बाद मनीष तिवारी ने ट्वीट किया कि पटियाला जेल में नवजोत सिंह सिद्धू के साथ उन्होंने एक घंटा बिताया और इस दौरान कोई सियासी बातचीत नहीं हुई। आगे लिखा कि सिद्धू के पिता भगवंत सिंह और उनके पिता डॉ. वीएन तिवारी की आपस में बहुत गहरी दोस्ती थी। सिद्धू के साथ जेल में मुलाकात कर सभी पुरानी यादें ताजा हो गईं। यह देखकर अच्छा लगा कि सिद्धू ने मुश्किल समय में भी हिम्मत नहीं हारी है।
विज्ञापन
मजीठिया से मिलने पहुंचे सुखबीर बादल
इससे पहले गुरुवार को पटियाला केंद्रीय जेल में बंद पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया से मिलने पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पहुंचे। वह दोपहर करीब डेढ़ बजे जेल पहुंचे थे। दोनों के बीच मुलाकात करीब एक घंटे तक चली। बाद में सुखबीर सिंह बादल बिना मीडिया से बातचीत के वहां से रवाना हो गए। गौरतलब है कि बिक्रम सिंह मजीठिया नशा तस्करी के केस में पटियाला की जेल में बंद हैं। हाल ही में पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने जेल में मजीठिया की जान को खतरा बताकर पंजाब के राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा था। माना जा रहा है कि इसके चलते ही सुखबीर बादल मजीठिया से मुलाकात करने पहुंचे थे।
विज्ञापन