फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Manimajra Vending Zone to be operational soon, special panel formed to address vendors' grievances

Chandigarh News: मनीमाजरा वेंडिंग जोन जल्द शुरू होगा, वेंडरों की शिकायतों के समाधान के लिए विशेष पैनल गठित

Tue, 02 Dec 2025 02:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Manimajra Vending Zone to be operational soon, special panel formed to address vendors' grievances
चंडीगढ़। लंबे समय नगर निगम की टाउन वेंडिंग कमेटी (टीवीसी) की बैठक सोमवार को हुई। लगातार तीन बैठक के स्थगित होने के बाद इस बैठक में शहर में स्ट्रीट वेंडिंग व्यवस्था को सुधारने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इनमें प्रमुख था मनीमाजरा में बन रहे मॉडल वेंडिंग जोन को जल्दी से विकसित कर शुरू करने का निर्णय। कमेटी ने इंजीनियरिंग विंग को इस कार्य में प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बैठक में वेंडरों की शिकायतों और मांगों के समाधान को लेकर एक अहम कदम उठाया गया। इसके तहत एक विशेष पैनल गठित किया गया है, जो वेंडरों की ओर से की गई शिकायतों और प्रतिनिधित्वों की त्वरित जांच करेगा। पैनल सुनिश्चित करेगा कि शिकायतों का समाधान पारदर्शी तरीके से और समयबद्ध तरीके से किया जाए।
विज्ञापन

बैठक में एक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि आईटी पार्क क्षेत्र में काम कर रहे वेंडरों को मनीमाजरा वेंडिंग जोन में शिफ्ट होने का विकल्प दिया जाएगा। इससे जहां आईटी पार्क में वेंडिंग से संबंधित भीड़-भाड़ कम होगी, वहीं वेंडरों को एक सुव्यवस्थित और प्रबंधित जगह भी मिलेगी, जहां वे बिना किसी अवरोध के अपने काम को जारी रख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में शहर की वेंडिंग व्यवस्था, नियमन, समन्वय और वेंडरों के कल्याण से जुड़े विभिन्न एजेंडा बिंदुओं पर गहन विचार-विमर्श हुआ। इस बैठक की अध्यक्षता नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, एसएसपी कंवरदीप कौर और अन्य टीवीसी सदस्य जैसे चंचल रानी, मुकेश गिरि, रविंदर सिंह, डॉ. अनीश गर्ग, सबरा, नवीत चावला, कैलाश जैन, नरेश, संजीव चड्ढा, और चरणजीव सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed