{"_id":"5707a4028ceb64ff75bad45ec45ebe1c","slug":"manimajra-senior-citizens-in-problem-due-to-pension-system-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ATM कार्ड बने, यहां फिर भी पेंशन के लिए खाने पड़ रहे धक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ATM कार्ड बने, यहां फिर भी पेंशन के लिए खाने पड़ रहे धक्के
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा
Updated Wed, 24 Feb 2016 09:33 AM IST
विज्ञापन
सरकार ने पेंशन के लिए एटीएम की सुविधा तो दे दी, बावजूद इसके मनीमाजरा में बुजुर्गों को पेंशन के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं। यहां तक कि उन्हें एटीएम कार्ड में आई खामी को ठीक करवाने के लिये सेक्टर -23 स्थित के बाल भवन जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
पेंशन धारक बुजुर्गों, महिलाओं को दिव्यांगों को धूप और बाहर खुले में खड़े रहकर एटीएम की खामी को दूर करवाना पड़ रहा है। आम आदमी पार्टी के नेता मलकीत सिंह ने बताया कि मंगलवार को सुबह 9 बजे बुजुर्ग बाल भवन पहुंच गए थे। जबकि आईसीआईसीआई बैंक के कर्मचारी 12 बजे पेंशन देने और एटीएम कार्ड की गड़बड़ी दूर करने पहुंचे।
विज्ञापन
मनीमाजरा के बाल भवन पहुंचे बुजुर्ग शमशुद्दीन, शशिबाला, केशव कुमार सेक्टर -26 की रानी, हल्लोमाजरा की जय कौर आदि ने बताया कि एटीएम कार्ड तो उनको मिल गया लेकिन बैंक कर्मचारी कह रहे हैं कि उनके हाथों की निशान नहीं मिल रहे हैं। जिसके चलते उनको बाल भवन जाकर उंगलियों के निशान दोबारा देने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं आईसीआईसीआई बैंक के कर्मचारी संदीप कुमार ने कहा कि संपर्क सेंटर में उनको पूरी सुविधा नहीं दी गई है। जिसके चलते उनको सारा काम बाल भवन में ही करना पड़ रहा है। संदीप ने कहा कि सिर्फ उन लोगों को थोड़ी परेशानी आ रही है, जिनको हाथों के निशान नहीं मिल रहे हैं।