फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   manimajra_pawan kumar bansal_development

‘मनीमाजरा की हालत के लिए बंसल जिम्मेदार’

Fri, 29 Nov 2013 04:23 PM IST
अमर उजाला, मनीमाजरा
अमर उजाला, मनीमाजरा Updated Fri, 29 Nov 2013 04:23 PM IST
विज्ञापन
manimajra_pawan kumar bansal_development
बसपा ने मनीमाजरा में विकास कार्य न होने के लिए सांसद पवन कुमार बंसल को जिम्मेवार ठहराया है। पार्टी के प्रदेश महासचिव मलकीत सिंह ने कहा कि बंसल ने जानबूझ कर मनीमाजरा के विकास को नजर अंदाज किया।
विज्ञापन


मनीमाजरा की हर सड़क टूटी पड़ी है। चारों तरफ सड़कों और गलियों में बड़े गड्ढे है। लोगों के लिए कोई पार्किंग सुविधा नहीं है। पानी के लिए आज तक कोई बड़ा प्रोजेक्ट मनीमाजरा को नहीं दिया गया। आज भी सुबह शाम सिर्फ दो घंटों लो प्रेशर से पानी मिलता है। 
विज्ञापन


मलकीत सिंह का कहना कि बंसल ने 4 नवंबर 2006 को बस स्टैंड मनीमाजरा के पास बनी जनता रहेड़ी मार्केट के बूथों को पक्का करने के लिए शिलान्याश रखा था। वह कार्य अब तक शुरू नहीं हो पाय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले चुनाव से बंसल ने चुनाव जीतने के बाद 15 महीने में मनीमाजरा मॉडर्न कांप्लेक्स को रेलवे ब्रिज बनाने का वायदा किया था। पांच साल से उनका वादा अभी तक पूरा नहीं हुआ है।

पिछले दिनों बंसल के कार्यक्रमों में लोगों ने इलाके की समस्याएं दूर कराने के लिए मांग पत्र दिए। लेकिन, आज तक उन्होंने समस्याओं का समाधान नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed