फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   manimajra Fire in moving car, driver and policeman saved life by jumping

चलती कार में लगी आग, चालक और पुलिसकर्मी ने कूदकर बचाई जान

Sat, 22 May 2021 07:52 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 07:52 PM IST
विज्ञापन
manimajra Fire in moving car, driver and policeman saved life by jumping
मनीमाजरा। शुक्रवार देर रात चलती कार में अचानक आग लग गई। चालक और उसमें सवार पुलिसकर्मी ने कार से कूदकर जान बचाई। आग से कार पूरी तरह जल गई। इसकी सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुुंची और आधे घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

दमकल विभाग के अनुुुसार शुक्रवार देर रात 12.06 बजे सूचना मिली कि किशनगढ़ के पास एक महिंद्रा मराजो कार नंबर पीबी-01-सी-2961 में आग लग गई है। इसके बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुुुसार कार आईटी पार्क पुलिस थाने में तैनात पुलिस कर्मचारी नीटू की थी। उन्होंने कार को टैक्सी पर चलाने के लिए अरविंद नामक युवक को ड्राइवर के रूप में रखा है। रात करीब 12 बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद नीटू को घर जाना था। उन्होंने ड्राइवर को कार सहित वहां बुला लिया। किशनगढ़ के पास पहुंचने पर कार में अचानक आग लग गई। इसे देखकर ड्राइवर अरविंद और सिपाही नीटू ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed