{"_id":"5d49392b8ebc3e6ce1393a63","slug":"manesar-land-scam-case-hearing-in-special-cbi-court-of-panchkula-bhupinder-singh-hooda","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानेसर घोटालाः पंचकूला में सीबीआई की विशेष कोर्ट में पेश हुए हुड्डा, आरोपों पर होनी है बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानेसर घोटालाः पंचकूला में सीबीआई की विशेष कोर्ट में पेश हुए हुड्डा, आरोपों पर होनी है बहस
Tue, 06 Aug 2019 01:54 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 06 Aug 2019 01:54 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के बहुचर्चित मानेसर जमीन घोटाले की सुनवाई मंगलवार को पंचकूला में सीबीआई की विशेष कोर्ट में हुई और पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा पेश हुए। मामले में लगाए गए आरोपों पर बहस होनी थी, जो आज नहीं हो सकी, क्योंकि कुछ वकील अनुपस्थित थे। अब सुनवाई 22 अगस्त को होगी।
विज्ञापन
ये है मानेसर भूमि घोटाला
अगस्त 2014 में निजी बिल्डरों ने मानेसर के तीन गांवों के किसानों से उनकी जमीनें डरा धमका कर जमीन अधिग्रहण के नाम पर सस्ती दरों पर खरीद ली गई। फिर उन जमीनों को बिल्डरों को बेचकर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया।
विज्ञापन
आरोपियों ने मानेसर, नौरंगपुर और नखरौला के किसानों की जमीनें खरीदीं। इस काम में कुछ नेताओं ने भी साथ दिया। आरोपियों पर हुड्डा सरकार के कार्यकाल के दौरान जमीन का अधिग्रहण कर उसे बिल्डर्स को औने-पौने दाम पर बेचने का आरोप है।
विज्ञापन
मामले में ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा के खिलाफ भी सितंबर 2016 में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था। ईडी ने हुड्डा और अन्य के खिलाफ सीबीआई की एफआईआर के आधार पर 17 सितंबर 2015 को आपराधिक मामला दर्ज किया था।
मामले की सुनवाई अब सीबीआई की विशेष कोर्ट में चल रही है। हुड्डा के अलावा एमएल तायल, छतर सिंह, एसएस ढिल्लों, पूर्व डीटीपी जसवंत सहित करीब 34 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश की गई है।