फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mandi shifting: leaders were angry in the morning, agreed in the evening

मंडी शिफ्टिंग : सुबह थे नाराज, शाम को मान गए आढ़ती नेता

Tue, 05 May 2020 01:21 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Mandi shifting: leaders were angry in the morning, agreed in the evening
चंडीगढ़। मंडी शिफ्टिंग को लेकर जिन आढ़तियों के तेवर उग्र थे वह शाम को ढीले पड़ गए। यूटी गेस्ट हाउस में हुई यूटी के अधिकारियों के साथ बैठक में आढ़तियों एसोसिएशनों ने मंडी शिफ्टिंग में अपनी सहमति जता दी। संक्रमण काल खत्म होने के बाद मंडी वापस आ जाएगी। जल्द ही सेक्टर-17 बस अड्डा परिसर में ग्रेन मार्केट के फल, सब्जी और आलू-प्याज के आढ़तियों को शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

आपको बता दें कि बापूधाम में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण यूटी प्रशासन सेक्टर-26 की ग्रेन मार्केट को सेक्टर-17 में शिफ्ट करने की योजना बना रहा था। इसको लेकर निगम कमिश्नर केके यादव और अन्य अधिकारियों के द्वारा बस अड्डे का निरीक्षण भी किया जा चुका है। हालांकि इस प्रक्रिया में मंडी के आढ़तियों ने विरोध किया था। सोमवार को भी सुबह बैठक कर आढ़ती नेताओं ने मंडी शिफ्टिंग का विरोध किया था, लेकिन सोमवार शाम को यूटी गेस्ट हाउस में हुई अधिकारियों के साथ बैठक में आढ़ती एसोसिएशनों ने मंडी शिफ्टिंग को लेकर हामी भर दी। इसमें मंडी के पूर्व चेयरमैन देवेंद्र सिंह बबला, सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान दिग्विजय कपूर, बृज मोहन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

आढ़तियों ने बनाई कमेटी
सेक्टर-17 में मंडी शिफ्टिंग को लेकर आगे जो भी रणनीति बनाई जाएगी, उसके लिए पांच सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। इसमें व्यापारी नेता देवेंद्र सिंह बबला, दिग्विजय कपूर, बृज मोहन, बलबीर सिंह और रतन जैन को शामिल किया गया है। यह कमेटी सेक्टर-17 में बनने वाली अस्थायी मंडी में आने वाली व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed