फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mandi Board set up special control room in Punjab

पंजाब: सीएम भगवंत मान ने गेहूं की अवैध ढुलाई रोकने का दिया निर्देश, मंडी बोर्ड ने विशेष कंट्रोल रूम किया स्थापित

Mon, 04 Apr 2022 09:45 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 04 Apr 2022 09:45 PM IST
सार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर मंडी बोर्ड के मोहाली मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इससे किसानों व आढ़तियों की समस्याओं को तत्काल हल किया जाएगा।

विज्ञापन
Mandi Board set up special control room in Punjab
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : एएनआई

विस्तार

पंजाब में एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू है। सोमवार को सीएम भगवंत मान ने डीजीपी को पड़ोसी राज्यों से पंजाब में गेहूं की गैर-कानूनी ढुलाई पर रोक लगाने व चौकसी तेज करने को कहा। उन्होंने कहा कि कई व्यापारी गेहूं को राज्य की मंडियों में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए चोरी-छिपे लाते हैं। 

विज्ञापन


मान ने डीजीपी से कहा कि वह सीजन के अंत तक इन नाकों पर 24 घंटे वीडियोग्राफी टीमें तैनात करें। इस संबंध में डीजीपी वीके भावरा ने मुख्यमंत्री को बताया कि राज्य में 132 पुलिस नाके हैं। इनमें 86 अंतरराज्यीय है। इनमें कुल 1150 पुलिस मुलाजिम तैनात हैं। पूरी निगरानी एडीजीपी स्तर के अधिकारी एमएफ फारूकी कर रहे हैं। सभी जिलों में एसपी और डीएसपी रैंक के सीनियर पुलिस अधिकारियों को इस कार्य में लगाया गया है। गेहूं खरीद की संक्षिप्त जानकारी देते हुए सचिव (खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति) गुरकिरत किरपाल सिंह ने बताया कि कृषि विभाग के अनुमान के अनुसार 135 लाख टन गेहूं के लिए पहले ही पुख्ता प्रबंध किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


विशेष कंट्रोल रूम स्थापित
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर मंडी बोर्ड के मोहाली मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इससे किसानों व आढ़तियों की समस्याओं को तत्काल हल किया जाएगा। किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने की वचनबद्धता को दोहराते सीएम भगवंत मान ने कहा कि गेहूं की निर्विघ्न खरीद के लिए उचित बंदोबस्त पहले ही किए जा चुके हैं और इस संबंध में डिप्टी कमिश्नरों और खरीद एजेंसियों को जरूरी हिदायतें भी जारी की जा चुकी हैं। प्रवक्ता ने बताया कि मंडी बोर्ड और खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग के कर्मचारी सुबह 8 से रात 8 बजे तक कंट्रोल रूम में उपस्थित रहेंगे। किसान और आढ़ती फोन नंबर 0172-5101659, 5101643, 5101605 और 5101650 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed