{"_id":"594d63d54f1c1b25588b46a6","slug":"mandeep-arrested-by-haryana-police-panchkula-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैदी को भगाने की साजिश रचने वाला गिरफ्तार, ऐसे बिछाया था जाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैदी को भगाने की साजिश रचने वाला गिरफ्तार, ऐसे बिछाया था जाल
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sat, 24 Jun 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
Panchkula Firing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाज के बहाने अंबाला जेल से लाए गए कैदी दीपक को भगाने की साजिश रचने के साथ-साथ वारदात में शामिल आरोपी मनदीप उर्फ मनी को पुलिस ने मोहाली से गिरफ्तार कर लिया है।
लारेंस बिश्नोई गैंग के मनदीप ने अपने साथी संपत नेहरा के साथ मिलकर इस वारदात की साजिश रची थी। घटना को अंजाम तक पहुंचाने के लिए मनदीप ने आरोपियों को दो बाइक, आर्म्स और स्प्रे भी मुहैया करवाए थे। आरोपी के खिलाफ चंडीगढ़ में पहले ही हत्या के प्रयास समेत तीन मामले दर्ज हैं। वह कुछ दिन पहले जमानत पर बाहर आया था।
पिछले शनिवार को बाइकों पर सवार होकर आए बदमाशों ने अंबाला जेल से इलाज के नाम पर सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल लाए गए कैदी दीपक को भगाने के लिए पुलिसकर्मी से मारपीट की और गोलियां भी चलाई। इस दौरान आरोपियों ने अस्पताल की इमरजेंसी में मिर्च स्प्रे भी की। मनदीप ने ही इस वारदात को अंजाम तक पहुंचाने में अन्य आरोपियों की भी मदद की।
विज्ञापन
अब, सवाल यह उठ रहा है कि लारेंस बिश्रोई गैंग से ताल्लुक रखने वाला मनदीप इस वारदात में कैसे और क्यों शामिल हुआ। गिरफ्तार आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ भी की जाएगी।

बाइक के नंबर से पुलिस पहुंची मनदीप तक
Panchkula Firing
बाइक के नंबर से पुलिस पहुंची मनदीप तक
इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान ही मनदीप ने अपराध की दुनिया में कदम रखा था और गैंग में शामिल होने के बाद उसने कैदी को फरार करवाने की साजिश रच डाली। मूल रूप से रोपड़ के गांव हरिदापुर निवासी को पुलिस ने मोहाली से गिरफ्तार किया है, उसके पिता पंजाब में सरकारी नौकरी में हैं। अपराधियों को मुहैया की गई दो में से एक बाइक खुद मनदीप की थी। घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस बाइक के नंबर के आधार पर आरोपी तक पहुंची।
कैदी को फरार करवाने में शामिल आरोपी मनदीप उर्फ मनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मनदीप ने ही स्प्रे, आर्म्स और दो बाइक आरोपियों को मुहैया करवाए थे। शनिवार को उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पूछताछ के आधार पर इस मामले में अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
अशोक कुमार, डीसीपी, पंचकूला