{"_id":"e720acb51421d33af97bc2ed4a8d5c2a","slug":"manali-to-chandigarh-ac-bus-fare-now-low","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसी बस में मनाली जाने वालों के लिए गुड न्यूज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसी बस में मनाली जाने वालों के लिए गुड न्यूज
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sun, 23 Feb 2014 12:35 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। हिमाचल पथ परिवहन निगम ने अपनी वातानुकूलित टाटा एसी मनाली-चंडीगढ़ तथा डीलक्स बस सेवा मनाली-शिमला रूट पर चलने वाली बसों के किराये में 10 से 15 फीसदी तक कटौती कर दी है।
विज्ञापन
निगम 20 फरवरी से इन बसों में यह राहत सवारियों को प्रदान कर रहा है। एचआरटीसी कुल्लू के आरएम पवन कुमार शर्मा ने यह जानकारी दी है।
उन्होंने कहा कि मनाली से चंडीगढ़ रूट पर चलने वाली उनकी तीन टाटा एसी बसों का किराया पहले 620 रुपये था, जो अब घटकर 572 रुपये किया गया है।
इसके अलावा मनाली-शिमला मार्ग पर चलाई जाने वाली दो डीलक्स बसों का किराया भी कम किया गया है। सुबह के समय चलने वाली बस का भाड़ा पहले 464 रुपये था, जो अब 398 रुपये हुआ है। इसके अलावा शाम को सवा छह बजे चलने वाली बस का किराया 465 से 412 रुपये किया गया है।
विज्ञापन
आरएम ने कहा कि सवारियां हिमाचल पथ परिवहन निगम की सुरक्षित, उत्कृष्ट व विश्वसनीय वातानुकूलित और डीलक्स बसों में यात्रा करने के लिए अग्रिम टिकट बुकिंग कुल्लू व मनाली बस अड्डों से कर सकते हैं।
विज्ञापन