फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   man killed in road accident at chandigarh

अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, केस

Tue, 24 Nov 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 24 Nov 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
man killed in road accident at chandigarh

सेक्टर-36-37 डिवाइडिंग पर मंगलवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सुबह 5:30 पर सेक्टर-36:37 डिवाइडिंग पर हादसे की खबर एक राहगीर ने दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया। लेकिन, ड्यूटी डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों ने बताया कि व्यक्ति के सिर का आधा हिस्सा पूरी तरह से डैमेज हो गया है। पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार वाहन व्यक्ति के सिर को कुचलता हुआ निकला।

विज्ञापन


वहीं, पुलिस ने मौके पर मौजूद एक दूध वाले की शिकायत पर केस दर्ज किया है। उसने बताया कि व्यक्ति पैदल ही सड़क किनारे से जा रहा था। लेकिन, जब वह लौटा तो वह लहूलुहाल हालत में सड़क पर पड़ा था। हालांकि, अभी तक मृतक की कोई पहचान नही हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी उम्र करीब 30 साल लग रही है। जबकि, तलाशी के दौरान भी मृतक के पास कोई पहचान पत्र या स्थाई पता का कार्ड नही मिला। इसके बाद पुलिस ने मृतक की बॉडी जीएमएसएच-16 की मॉचरी में रखवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed