फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man from Ramdarbar Colony in Chandigarh molested girl playing

शादीशुदा युवक की हैवानियत: घर के बाहर खेल रही बच्चियों से छेड़छाड़, एक के कंधे पर दाग दी जलती सिगरेट

Sat, 30 Sep 2023 10:15 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 30 Sep 2023 10:15 AM IST
सार

एक बच्ची के पिता ने बताया कि जब घर के बाहर खेल रही थी तो उसके साथ यह वारदात हुई। वहीं दूसरी नाबालिग बच्ची ने भी पिता को बताया था कि जब वह सड़क पर खेल रही थी तो आरोपी ने जबरन उसके साथ गंदी हरकत की। उसके मुताबिक आरोपी ने नीले रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी।

विज्ञापन
Man from Ramdarbar Colony in Chandigarh molested girl playing
बच्ची से छेड़छाड़ - फोटो : DEMO

विस्तार

चंडीगढ़ की रामदरबार कॉलोनी के 24 वर्षीय शादीशुदा और एक बच्चे के बाप ने हैवानियत की हदें पार कर दीं। उसने कॉलोनी में घर के बाहर दिन के समय खेल रही बच्ची जबरन पकड़ते हुए उसके साथ छेड़छाड़ की। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कटघरे में पंजाब पुलिस: 'पांच-छह हजार महीना कमाता हूं... 20 हजार कहां से दूं', लिख युवक फंदे पर लटका
विज्ञापन


जब पीड़िता ने उससे बचने की कोशिश की तो आरोपी ने उसके दाएं कंधे पर जलती सिगरेट दाग दी। किसी तरह पीड़िता उससे बचकर भागी। आरोपी ने उसकी बहन के साथ भी छेड़छाड़ की और मौके से फरार हो गया। थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया। अपराध की गंभीरता देख थाना प्रभारी राम रतन के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की और 24 घंटे में आरोपी को दबोच लिया। आरोपी की पहचान रोहित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट की धारा 8,12 समेत आईपीसी की धारा 354, और 354ए के तहत मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची के पिता ने बताया कि जब घर के बाहर खेल रही थी तो उसके साथ यह वारदात हुई। वहीं दूसरी नाबालिग बच्ची ने भी पिता को बताया था कि जब वह सड़क पर खेल रही थी तो आरोपी ने जबरन उसके साथ गंदी हरकत की। उसके मुताबिक आरोपी ने नीले रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी। थाना पुलिस ने दोनों बच्चियों का जीएमसीएच-32 में मेडिकल करवाया। वहीं आरोपी रोहित को शुक्रवार जिला अदालत में पेश कर बुड़ैल जेल न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed