{"_id":"64423fb4f6cb641a5501a185","slug":"man-died-while-cleaning-sewerage-in-jola-kala-village-of-laldu-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali: गैस चढ़ने से युवक की मौत, सीवरेज की सफाई करने उतरा था, बचाने आया साथी गंभीर, लालड़ू में हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali: गैस चढ़ने से युवक की मौत, सीवरेज की सफाई करने उतरा था, बचाने आया साथी गंभीर, लालड़ू में हादसा
Fri, 21 Apr 2023 01:19 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लालड़ू (मोहाली)
संवाद न्यूज एजेंसी, लालड़ू (मोहाली)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 21 Apr 2023 01:19 PM IST
सार
गांव जोला कलां के रवि कुमार (26) पुत्र स्व जसबीर सिंह और गुरप्रीत सिंह (30) पुत्र स्व अजैब सिंह शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे गांव के सीवरेज की सफाई करने में लगे हुए थे। वे पहले बाल्टियों से सीवरेज से गंदगी खींच कर निकाल रहे थे लेकिन सीवरेज गहरा था।
विज्ञापन
मृतक रवि।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लालड़ू के गांव जोला कलां में सीवरेज की सफाई करते समय गैस चढ़ने से एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उसे सरकारी अस्पताल सेक्टर 32 चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
गांव जोला कलां के रवि कुमार (26) पुत्र स्व जसबीर सिंह और गुरप्रीत सिंह (30) पुत्र स्व अजैब सिंह शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे गांव के सीवरेज की सफाई करने में लगे हुए थे। वे पहले बाल्टियों से सीवरेज से गंदगी खींच कर निकाल रहे थे लेकिन सीवरेज गहरा था। इसके रवि कुमार सीवरेज में उतर गया। बाहर खड़े गुरप्रीत ने देखा कि रवि कुमार नीचे गिर गया है। इस पर शोर मचाते हुए वह खुद भी सीवरेज में उतर गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : Bathinda: परिवार के इकलौते बेटे थे सेवक सिंह, बुखार में भी कर रहे थे ड्यूटी.. मां से किया वादा रह गया अधूरा
विज्ञापन
जैसे ही शोर सुनकर लोग वहां पर पहुंचे तो देखा कि गुरप्रीत और रवि सीवरेज में औंधे मुंह गिरे हुए हैं। लोगों ने तुरंत दोनों को बाहर निकाला और अचेत अवस्था में सरकारी अस्पताल लालड़ू पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने रवि कुमार को मृत घोषित कर दिया जबकि गुरप्रीत सिंह को पहले डेराबस्सी फिर सरकारी अस्पताल सेक्टर 32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतक रवि अविवाहित था और तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। दिहाड़ी मजदूरी करके वह घर का गुजारा चलाता था। वहीं गुरप्रीत सिंह विवाहित है और उसके दो बच्चे हैं।