फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   man died in karnal police custody, family protest

करनालः पुलिस हिरासत में शख्स की मौत, परिजनों ने की थाने और चौकी में तोड़फोड़

Sat, 12 May 2018 02:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा) Updated Sat, 12 May 2018 02:07 PM IST
विज्ञापन
man died in karnal police custody, family protest
lathicharge
गांजा बेचने के आरोप में पुलिस हिरासत में लिए गए 54 वर्षीय जेबा सिंह की थाने में मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने थाने में तोड़फोड़ की। शुक्रवार सुबह जेबा सिंह की मौत की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई तो वह 50-60 की संख्या में लाठी-डंडों से लैस होकर थाने पहुंच गए। उन्होंने पहले ट्रैफिक पुलिस चौकी में जमकर तोड़फोड़ की। इसके बाद सिटी थाने में घुसकर थाना प्रभारी के कमरे समेत गाड़ी और बाइक तोड़ डाली। स्थिति भयानक होते देख पुलिस ने आठ-दस राउंड हवाई फायरिंग की।
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों ने थाना खाली किया और कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज पहुंच गए। परिजनों ने आते ही जेबा सिंह के शव को पोस्टमार्टम हाउस से बाहर निकाल लिया। इस पर उनकी पुलिस से झड़प हो गई। मामला बढ़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। परिजनों का आरोप है कि जेबा सिंह की मौत पुलिस की पिटाई से हुई है। आरोपी पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज किया जाए। करीब पांच घंटे के हंगामे के बाद सिटी थाना पुलिस ने चार पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। समाचार लिखे जाने तक तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया था।
विज्ञापन


जेबा सिंह को रात को घर से उठाया, छोड़ने के बदले मांगे 50 हजार रुपये
शहर की मंगल कालोनी डेहा बस्ती निवासी नरेश ने बताया कि उसके पिता जेबा सिंह (54) को वीरवार रात साढ़े नौ बजे सिटी थाना पुलिस के एचसी प्रदीप, होमगार्ड गुरुबक्श, बलवंत और एक अन्य पुलिस कर्मी उठाकर ले गए थे। पुलिस ने उसके पिता पर आरोप लगाया था कि वह नशीला पदार्थ बेचता है। रात में जब वह सिटी थाने में पिता को लेने गया तो पुलिस कर्मचारियों ने उससे 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह सुबह प्रधान अमित के साथ थाने पहुंचा ही था कि मुंशी ने बताया कि उसके पिता की तबीयत बिगड़ गई है। वह पिता को गंभीर हालत में कल्पना चावला मेडिकल कालेज लाया, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नरेश ने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मचारियों ने उसके पिता की पीट-पीटकर हत्या की है। हालांकि, पुलिस ने जेबा सिंह के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं किया था। एसपी का कहना है कि जेबा सिंह को गांजा बेचने के आरोप में पकड़ा गया था उसके पास से डेढ़ सौ ग्राम गांजा मिला था।

पोस्टमार्टम हाउस से शव चुराने की कोशिश
जेबा सिंह की मौत के बाद पुलिस रात को ही उसे मेडिकल कालेज लाई थी। उसकी मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया था। सुबह थाने में तोड़फोड़ के बाद सैकड़ों की संख्या में पहुंचे डेहा बस्ती के लोगों ने पोस्टमार्टम हाउस से जबरदस्ती शव बाहर निकाल लिया। लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान, डीएसपी राजीव, डीएसपी वीरेंद्र घरौंडा समेत छह थाना प्रभारियों समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। एसडीएम नरेंद्र मलिक से बातचीत के बाद आरोपी पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज होने के बाद परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दिया।


सिटी थाने के तीन कर्मचारियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। तोड़फोड़ के मामले की वीडियो फुटेज आदि जांची जा रही है। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।
- रमेश चंद, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed