{"_id":"6455bbeff4d6a9e13004e068","slug":"man-associated-with-national-kabaddi-association-shot-in-canada-2023-05-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Punjab: कनाडा में नेशनल कबड्डी एसोसिएशन के कर्ताधर्ता नीटू कंग पर फायरिंग, दो गोली लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: कनाडा में नेशनल कबड्डी एसोसिएशन के कर्ताधर्ता नीटू कंग पर फायरिंग, दो गोली लगी
Sat, 06 May 2023 08:06 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 06 May 2023 08:06 AM IST
सार
वारदात कनाडा के वैंकुवर के सरी में हुई। नींटू कंग की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उनको दो गोलियां लगी हैं। वारदात उस समय हुई जब नीटू तैयार होकर घर से निकल रहे थे।
विज्ञापन
लाल घेरे में आरोपियों की गाड़ी और भागता नीटू कंग
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा में नेशनल कबड्डी एसोसिएशन के मुख्य कर्ताधर्ता नीटू कंग को गोलियां मारने की सूचना है। वारदात कनाडा के वैंकुवर के सरी में हुई। नींटू कंग की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उनको दो गोलियां लगी हैं। वारदात उस समय हुई जब नीटू तैयार होकर घर से निकल रहे थे। इस वारदात को पंजाब के कबड्डी गैंगस्टरवाद से जोड़ कर देखा जा रहा है। पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया है।
विज्ञापन
विदेश में पंजाबी पर फायरिंग की यह लगातार तीसरी घटना है। इससे पहले कपूरथला के समीपवर्ती गांव जलाल भुलाना निवासी 30 वर्षीय युवक की वाशिंगटन स्टेट की वैंकूवर सिटी में लुटेरों से भिड़ंत में गोली लगने से मौत हो गई थी। वहीं बुधवार को ही सुल्तानपुर लोधी के गांव बिधिपुर के दो सगे भाइयों को गोलियों से कत्ल कर दिया गया था।
गांव जलाल भुलाना का मारा गया युवक एक साल पहले ही अमेरिका गया था। इस वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। इस सूचना के गांव जलाल भुलाना पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
गांव जलाल भुलाना का मारा गया युवक एक साल पहले ही अमेरिका गया था। इस वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। इस सूचना के गांव जलाल भुलाना पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।