फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man arrested with revolver and cartridges from Mauli Jagran

Chandigarh: रिवाल्वर और 36 कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार, मौली जागरां से पकड़ा गया जींद निवासी

Thu, 09 Mar 2023 01:08 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 09 Mar 2023 01:08 PM IST
सार

चंडीगढ़ पुलिस ने बुधवार रात पेट्रोलिंग के दौरान हरियाणा के जींद निवासी युवक को .32 बोर की रिवाल्वर के साथ काबू किया है। मौली जागरां पुलिस टीम बीती रात एरिया में पेट्रोलिंग कर रही थी। एएसआई आजाद सिंह और उनकी टीम ने देर रात लगभग एक बजे मौली जागरां की भट्टा कॉलोनी के पीछे से आरोपी को काबू किया है।

विज्ञापन
Man arrested with revolver and cartridges from Mauli Jagran
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चंडीगढ़ पुलिस ने बुधवार रात पेट्रोलिंग के दौरान हरियाणा के जींद निवासी युवक को .32 बोर की रिवाल्वर के साथ काबू किया है। मौली जागरां पुलिस टीम बीती रात एरिया में पेट्रोलिंग कर रही थी। एएसआई आजाद सिंह और उनकी टीम ने देर रात लगभग एक बजे मौली जागरां की भट्टा कॉलोनी के पीछे से आरोपी को काबू किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान विश्वकर्मा कॉलोनी, जींद हरियाणा निवासी गोविंद के रुप में हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस जानकारी के मुताबिक उसके पास से बरामद रिवाल्वर स्मॉल आर्म्स फैक्ट्री कानपुर की है। आरोपी के पास से 36 कारतूस भी मिले हैं। पुलिस पूछताछ में वह इस रिवाल्वर और कारतूसों को चंडीगढ़ में कैरी करने का लाइसेंस नहीं दिखा सका। ऐसे में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54 और 59 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed