फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   man arrest on doubt of child theft in chandigarh

चंडीगढ़ः जीएमएसएच में बच्चा चुराने के शक में शख्स को पकड़ा, बोला- रो रहा था चुप कराने को उठाया

Mon, 09 Sep 2019 01:29 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 09 Sep 2019 01:29 PM IST
विज्ञापन
man arrest on doubt of child theft in chandigarh
चंडीगढ़ सेक्टर-16 जीएमएसएच के पीडियाट्रिक वार्ड से बच्चा उठाने के शक में सिक्योरिटी गार्ड ने रविवार रात एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए व्यक्ति का कहना है कि वह अपने पेशेंट को ढूंढ रहा था, तभी बच्चा तेजी से रोने लगा, इसलिए उसने उसे उठा लिया। हालांकि, पुलिस उसे सेक्टर 17 थाना ले गई है, जहां उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि रात करीब दस बजे पीडियाट्रिक वार्ड में एक व्यक्ति आया और वार्ड में लेटे एक बच्चे को उठा लिया। बच्चे के पैरेंट्स भी वहीं पर थे। उन्होंने जब उससे पूछा कि कौन हो, तो वह ठीक से जवाब नहीं दे पाया। उसने कहा कि बच्चा रो रहा था तो उसने उसे उठा लिया। जब उससे पूछा गया कि वह यहां पर क्या कर रहा है तो वह उसकी भी जानकारी नहीं दे पाया।
विज्ञापन


इससे बच्चे के पैरेंट्स को शक हुआ तो उन्होंने तुरंत सिक्योरिटी गार्ड को बुला लिया। सिक्योरिटी गार्ड ने भी पूछा तो वह ठीक से जवाब नहीं दे पाया और बोला कि वह अपने पेशेंट को ढूंढ रहा था। इससे गार्ड को भी शक हुआ तो पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल, पुलिस उससे पूछताछ में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed