फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Malvinder has an old association with controversies, is accused in many scams.

Chandigarh News: मलविंदर का विवादों से पुराना नाता, कई घोटालों में है आरोपी

Sun, 04 Aug 2024 04:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Malvinder has an old association with controversies, is accused in many scams.
चंडीगढ़। दामाद की हत्या का आरोपी मलविंदर सिंह सिद्धू पहले भी कई बार विवादों में रहा है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़े कई मामले दर्ज हैं, जिनमें वह निलंबित भी हुआ था। बेटी के जरिए उसने दामाद और उसके परिजनों पर मोहाली में मारपीट, दहेज उत्पीड़न, जान से मारने की धमकी देने व गर्भपात करवाने का केस भी दर्ज करवाया है जो कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन

आरोपी की बेटी अमितोज कौर कनाडा में सेटल हो चुकी है और पावर अटॉर्नी के आधार पर मलविंदर ही उसका केस देख रहा था। तलाक के लिए कोर्ट में दायर याचिका में हरप्रीत सिंह ने बताया था कि वह पहले से शादीशुदा था और उसकी शादी कोविड के दौरान वर्ष 2020 में मोहाली निवासी अमितोज कौर के साथ हुई थी। यह उसकी दूसरी शादी थी इसलिए उसने कोई दहेज नहीं लिया। शादी के बाद उसकी पत्नी ने उसे मानसिक और शारीरिक क्रूरता के आधार पर तलाक देने के लिए मजबूर किया। हरप्रीत के मुताबिक, उसे व उसके माता-पिता को बिना गलती आपराधिक मामले में फंसाया गया और झूठे आरोप लगाए गए।
विज्ञापन

हरप्रीत ने अपनी याचिका में बताया था कि उसका ससुर खुद पंजाब में हुए वायरलेस घोटाले में मुख्य आरोपी था। इसके अलावा वर्ष 2017 में वह पंजाब पुलिस में हुए कांस्टेबल भर्ती घोटाले में भी शामिल था। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार के कई केस दर्ज हैं। 27 जनवरी 2024 को जबरन वसूली के आरोप में मोहाली पुलिस और 25 अक्तूबर 2023 को एक सरकारी कर्मचारी के खिलाफ आपराधिक बल का उपयोग करने का भी केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस दर्ज होने पर हरप्रीत को कर दिया गया था निलंबित
शादी के समय हरप्रीत वित्त मंत्रालय, व्यय विभाग, नई दिल्ली में सहायक लेखा महानियंत्रक के रूप में कार्यरत थे, जिसका मुख्यालय चंडीगढ़ में था। बाद में उसे उप लेखा महानियंत्रक के पद पर पदोन्नति मिली। इस बीच पत्नी ने उसके खिलाफ केस दर्ज करा दिया। उसे व उसकी मां को मोहाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के चलते उसे निलंबित कर दिया गया। आरोप है कि अमितोज पेशे से डॉक्टर है, आसानी से झूठ बोलती है। उसने अपने पिता के कारण पुलिस से मिलीभगत कर उन्हें अपमानित किया। इसी कारण उसे तलाक लेने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed