फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mallikarjun, Sonia, Rahul and Priyanka given the responsibility of Congress's campaign

Chandigarh News: मल्लिकार्जुन, सोनिया, राहुल और प्रियंका को कांग्रेस के प्रचार का जिम्मा

Tue, 07 May 2024 04:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Mallikarjun, Sonia, Rahul and Priyanka given the responsibility of Congress's campaign
स्टार प्रचारकों की सूची में हुड्डा समर्थितों को मिली जगह, किरण चौधरी का नाम कटा
विज्ञापन


सात विधायकों समेत बीरेंद्र सिंह भी होंगे स्टार प्रचारक



चंडीगढ़। प्रदेश में कांग्रेस की ओर से चुनावी माहौल को बदलने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी चुनावी रैलियां करेंगी। अहम पहलू यह है कि पूर्व मंत्री एवं तोशाम से विधायक किरण चौधरी को स्टार प्रचारकों में जगह नहीं मिली है, जबकि हुड्डा समर्थित सात विधायकों को सूची में शामिल किया गया है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। स्टार प्रचारकों की सूची में अभी हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए बीरेंद्र सिंह को जगह दी गई है। वहीं सिरसा से लोकसभा प्रत्याशी कुमारी सैलजा भी चुनावी रैलियों में शामिल होंगी। इसके साथ ही रोहतक से प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा भी चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन


यही नहीं, प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, अजय माकन, आनंद शर्मा, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सचिन पायलट, राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला, राजीव शुक्ला, कन्हैया कुमार, गोविंद सिंह दातोसरा, टीकाराम जुली, कैप्टन अजय सिंह यादव, अलका लांबा, अफताब अहमद, अशेाक अरोड़ा, कुलदीप शर्मा, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज व रामकिशन गुर्जर, पूर्व मंत्री गीता भुक्कल, रोहतक विधायक बीबी बत्रा, विधायक बीएल सैनी, जयवीर वाल्मीकि, शंकुलता खटक, नीरज शर्मा, अभिमन्यु पूनिया, जुबीर खान, निर्मल सिंह, रामनिवास घोड़ेला, चंद्रप्रकाश जांगड़ा को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed