{"_id":"6587c4bf6f137e911d0c3805","slug":"mallikarjun-kharge-and-rahul-gandhi-will-take-final-decision-on-alliance-with-aap-in-punjab-says-raja-warring-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: राजा वड़िंग बोले- आप के साथ गठबंधन पर अंतिम फैसला लेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: राजा वड़िंग बोले- आप के साथ गठबंधन पर अंतिम फैसला लेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी
Sun, 24 Dec 2023 11:14 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 24 Dec 2023 11:14 AM IST
सार
नवजोत सिंह सिद्धू व प्रताप सिंह बाजवा की जुबानी जंग पर वड़िंग ने कहा कि परिवार में ऐसी बातें होती रहती हैं। उन्होंने इस सारे मामले की जानकारी खरगे को दे दी है। आने वाले लोकसभा चुनाव में पंजाब कांग्रेस एकजुट होकर लड़ेगी।
विज्ञापन
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग। (फाइल फोटो)
- फोटो : @RajaBrar_INC
विस्तार
पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब में आप व कांग्रेस के गठबंधन पर अंतिम फैसला पार्टी प्रधान मल्लिकार्जुन खरगे व राहुल गांधी लेंगे। जब भी हाईकमान इस मामले पर पंजाब कांग्रेस से बात करेगी तो पंजाब के लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनाओं से उन्हें अवगत कराया जाएगा। यह बात पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पटियाला में कही। वे यहां जेल में सुखपाल खैरा से मुलाकात करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू व प्रताप सिंह बाजवा की जुबानी जंग पर वड़िंग ने कहा कि परिवार में ऐसी बातें होती रहती हैं। उन्होंने इस सारे मामले की जानकारी खरगे को दे दी है। आने वाले लोकसभा चुनाव में पंजाब कांग्रेस एकजुट होकर लड़ेगी। सुखदेव सिंह ढींडसा के दोबारा अकाली दल में शामिल होने पर वड़िंग ने कहा कि इस मिलन का कांग्रेस पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्हें पता चला है कि ढींडसा शर्त रखेंगे कि सुखबीर सिंह बादल पहले अकाली दल प्रधान पद से त्यागपत्र दें, जो होगा नहीं।
विज्ञापन
सुखबीर सिंह बादल के माफी मांगने पर उन्होंने कहा कि माफी गलती की होती है, गुनाह की नहीं। 8-9 सालों के बाद माफी मांगी भी तो क्या। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कृषि कानूनों की हिमायत की। बाद में जब देखा कि किसानों में अकाली दल के प्रति रोष पनप रहा है तो इस्तीफा देने का ड्रामा किया। इसी तरह से अब सुखबीर बादल कर रहे हैं।
विज्ञापन