{"_id":"64f18698bcb496dd8908dfb1","slug":"malaysia-airlines-will-start-direct-flight-from-kuala-lumpur-to-amritsar-from-november-8-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: कुआलालंपुर से अमृतसर के लिए सीधी उड़ान शुरू करेगी मलयेशिया एयरलाइन, आठ नवंबर से होगी शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: कुआलालंपुर से अमृतसर के लिए सीधी उड़ान शुरू करेगी मलयेशिया एयरलाइन, आठ नवंबर से होगी शुरुआत
Fri, 01 Sep 2023 12:08 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 01 Sep 2023 12:08 PM IST
सार
कुआलालंपुर से अमृतसर के लिए सीधी उड़ानें शुरू करने वाली मलेशिया एयरलाइन मलेशिया की तीसरी एयरलाइन होगी। मौजूदा समय में बैटिक एयर सप्ताह में तीन दिन, जबकि एयर एशिया एक्स-3, सितंबर से इस रूट पर हफ्ते में चार दिन इन उड़ानों का संचालन करेगी।
विज्ञापन
मलयेशिया एयरलाइंस
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मलयेशिया एयरलाइन ने आठ नवंबर 2023 से कुआलालंपुर से अमृतसर के लिए फ्लाइट शुरू करने का एलान किया है। इसके शुरू होने पर आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, थाईलैंड, हांगकांग समेत कई अन्य दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों की हवाई यात्रा करना आसान हो जाएगा। फ्लाई अमृतसर इनीशिएटिव के ग्लोबल कन्वीनर समीप सिंह गुमटाला और विकास मंच के सचिव योगेश कामरा ने कहा कि यह उड़ान श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से शुरू होने पर इन देशों में बसे पंजाबियों के लिए सुविधाजनक होगा।
उन्होंने बताया कि कुआलालंपुर से अमृतसर के लिए सीधी उड़ानें शुरू करने वाली मलेशिया एयरलाइन मलेशिया की तीसरी एयरलाइन होगी। मौजूदा समय में बैटिक एयर सप्ताह में तीन दिन, जबकि एयर एशिया एक्स-3, सितंबर से इस रूट पर हफ्ते में चार दिन इन उड़ानों का संचालन करेगी। उन्होंने बताया कि मलेशिया एयरलाइन की वेबसाइट पर उपलब्ध समय सूची के मुताबिक एयरलाइन हर बुधवार और शनिवार वाले दिन संचालन करेगी।
यह भी पढ़ें: इतना गुस्सा: बेटे को मारने से रोकने पर सास को बाल पकड़ घसीटा, बचाने आए ससुर की लातें मार-मारकर ली जान
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह फ्लाइट कुआलालंपुर से शाम 6:50 बजे उड़ान भरकर रात 10:10 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। अमृतसर से फिर रात 11:25 बजे रवाना होकर अगली सुबह 7:30 मलयेशिया (कुआलालंपुर) पहुंचेगी। इस नई उड़ान के एलान पर खुशी व्यक्त करते हुए गुमलाटा और कामरा ने कहा कि फ्लाइट अमृतसर इनीशिएटिव की तरफ से लगातार इसके लिए प्रयास किए जा रहे थे।
उन्होंने बताया कि मलयेशिया एयरलाइन कुआलालंपुर के जरिये सिर्फ दो से तीन घंटों में यात्री मेलबोर्न, सिडनी, पर्थ, एडीलेज, ओकलैंड, बैंकाक, फुकेट, हांगकांग, मनीला समेत कई अन्य शहरों को जोड़ेगी। विदेश में बसे पंजाबी भाईचारे के पास अब दिल्ली एयरपोर्ट के जरिये जाने की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।