फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Making AI a partner in success, Manmohan achieves a milestone in the HCS.

Chandigarh News: एआई को बनाया कामयाबी का साथी, एचसीएस में मनमोहन ने रचा मुकाम

Fri, 09 Oct 2026 01:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Making AI a partner in success, Manmohan achieves a milestone in the HCS.
एआई को बनाया कामयाबी का साथी, एचसीएस में मनमोहन ने रचा मुकाम
विज्ञापन

दो बार यूपीएससी इंटरव्यू तक पहुंचे, सफलता नहीं मिली तो भी नहीं मानी हार; रोज छह-सात घंटे पढ़ाई और तनाव दूर करने के लिए बैडमिंटन-वेब सीरीज का सहारा
चंडीगढ़। असफलता को मंजिल के रास्ते की रुकावट नहीं, सीख मानकर आगे बढ़ते रहे सेक्टर-19ए निवासी मनमोहन सिंह ने हरियाणा सिविल सर्विसेस (एचसीएस) परीक्षा में सफलता हासिल की है। हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) के वीरवार को जारी परिणाम में 375.2 अंकों के साथ 16वें स्थान पर रहे मनमोहन ने तैयारी के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को अपना साथी बनाया। उनका कहना है कि पढ़ाई में एआई ने कई विषयों को समझने और तैयारी को बेहतर बनाने में अहम मदद की।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र एनआईटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग करने वाले मनमोहन इससे पहले यूपीएससी परीक्षा में दो बार इंटरव्यू तक पहुंचे लेकिन अंतिम चयन नहीं हुआ। उन्होंने हार नहीं मानी और तैयारी जारी रखी। रोज छह-सात घंटे पढ़ाई को लक्ष्य बनाया लेकिन किसी तय टाइम टेबल के बजाय अपनी सुविधा के अनुसार पढ़ते रहे। तनाव होने पर बैडमिंटन खेलते या वेब सीरीज देखते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनमोहन ने युवाओं को बिना तनाव लक्ष्य पर केंद्रित रहने और नियमित समाचार पत्र पढ़ने की सलाह दी। उन्होंने सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया जिन्होंने यूपीएससी में असफलता के बाद भी उनका हौसला बनाए रखा। पिता रविंदर सिंह जुबली क्लब के वाइस प्रेसिडेंट, मां जगविंदर कौर होममेकर हैं। छोटा भाई जसकीरत सिंह बीए कर रहा है। सिविल सर्विस में जाने की प्रेरणा उन्हें रेलवे कर्मचारी रहे दादा से मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed