फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Makar Sankranti celebrated at Gurudwara Singh Shidan

गुरद्वारा सिंह शहीदां में मनाई गई मकर संक्रांति

Tue, 14 Jan 2014 08:44 PM IST
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 14 Jan 2014 08:44 PM IST
विज्ञापन
Makar Sankranti celebrated at Gurudwara Singh Shidan
गुरद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में मंगलवार को मकर संक्रांति श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस खुशी में सुबह नौ बजे श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए और पूरा दिन धार्मिक समागम हुआ।
विज्ञापन


इस मौके बड़ी संख्या में संगत ने माथा टेका और लंगर छका। समागम के दौरान श्री दरबार साहिब को भी फूलों से बाखूबी सजाया गया था।

धार्मिक समागम में भाई जसवंत सिंह तान के इंटरनेशनल पंथक ढाडी जत्थे ने मुक्तसर की जंग में श्री गुरू गोबिंदर सिंह जी द्वारा 40 सिंहो की शहीदी प्राप्त करने उपरांत मुक्तीयां का खिताब देने का पूरा प्रसंग संगतों को ढाडी वारों से विस्तारपूर्वक सुनाया।
विज्ञापन


इनके अलावा भाई ओंकार सिंह, भाई शविंदर सिंह, भाई निरवैर सिंह, भाई गुरमीत सिंह, भाई जतिंदर सिंह दिलगीर, भाई गुरविंदर सिंह, भाई इंदरजीत सिंह, भाई जसवंत सिंह परवाना समेत पंथ के कई प्रसिद्ध रागी व कीर्तनी जत्थों ने संगतों को अपने कीर्तन, कथा व गुरमति विचारों से निहाल किया। मंच संचालक द्वारा सभी जत्थों को सिरोपा भेंट किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed