{"_id":"59c25c434f1c1b38688b5633","slug":"major-water-problem-in-chandigarh-s-colony-no-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: कॉलोनी नं-4 में पड़ा 'सूखा', पानी न आने से लोगों में मचा हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: कॉलोनी नं-4 में पड़ा 'सूखा', पानी न आने से लोगों में मचा हाहाकार
रिशु राज सिंह/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 21 Sep 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
पानी न आने से लोगों में मचा हाहाकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के इंडस्ट्रीयल एरिया फेज-1 स्थित कॉलोनी नं-4 के कई ब्लॉक्स में मंगलवार सुबह से पानी की सप्लाई बंद है। जिससे लोगों को रोजमर्रा के कार्यो के लिए पानी लाने में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। आलम ये है कि लोगों के घरों में अब पीने का पानी भी खत्म हो गया है। हालांकि प्रशासन की तरफ से पानी के कुछ टैंकर भेजे गए हैं लेकिन वो लोगों की जरूरतें पूरी करने में नाकाम ही साबित हुए हैं। स्मार्ट सिटी कहे जाने वाले चंडीगढ़ में अगर ऐसे हालात पैदा हो रहे हैं तो ये काफी चिंताजनक बात है। उधर, पानी की सप्लाई बाधित होने के पीछे ट्यूबवेल के मोटर का खराब होना बताया जा रहा है।
बता दें कॉलोनी नं-4 के ज्यादातर लोग शौच के लिए सरकारी सुलभ शौचालयों पर ही निर्भर हैं। ऐसे में मंगलवार से पानी की सप्लाई ठप्प होने से वे भी बंद पड़े हैं। इसलिए अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है कि वहां रहने वाले लोग किस हालात से गुजर रहे हैं। ब्लाक के निवासी नरेश कुमार ने बताया कि उनके मोहल्ले के नलों में पिछले 34 घंटे से पानी नहीं आया। पानी दूर के ब्लाक में आ तो रहा है लेकिन वहां पहले से ही बहुत ज्यादा भीड़ है। इसलिए थोड़े पानी के लिए भी घंटों खड़े रहना पड़ता है। जिससे मोहल्ले वासियों में काफी नाराजगी है।
ट्यूबवेल का मोटर खराब हो गया है जिसकी वजह से पानी की सप्लाई रूकी है। हमने लोगों के लिए पानी के टैंकर उपलब्द करवाए हैं और मोटर बुधवार शाम तक ठीक हो जाएगा। - शक्ति प्रकाश देवशाली, पार्षद, वार्ड नं-20