फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   major satish dahiya martyr in encounter, 50 lakh announced for the family

शहीद मेजर की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे सीएम, परिजनों को 50 लाख देने की घोषणा

Sun, 26 Feb 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नांगल चौधरी(नारनौल)
ब्यूरो/अमर उजाला, नांगल चौधरी(नारनौल) Updated Sun, 26 Feb 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
major satish dahiya martyr in encounter, 50 lakh announced for the family
सीएम ने की शहीद के परिजनों के लिए 50 लाख देने की घोषणा - फोटो : अमर उजाला
जम्मू कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ में शहीद हुए बनिहाड़ी के मेजर सतीश दहिया की शनिवार को श्रद्धांजलि सभा हुई। सभा में मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने पहुंचकर शहीद मेजर के परिजनों को सांत्वना दी। इसके साथ ही उन्होंने  राज्य सरकार की ओर से उनके परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि मेजर सतीश ने देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे शहीदों की याद बनी रहे इस बात को ध्यान में रखते हुए गांव नांगल नूनिया से बनिहाड़ी को जाने वाली सड़क को नए सिरे से बनाकर उसका नाम मेजर सतीश दहिया रखा जाएगा। इसके अलावा राजकीय कालेज नांगल चौधरी का नामकरण भी मेजर सतीश दहिया के नाम  से किया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद की पत्नी सुजाता को नियमानुसार अच्छी से अच्छी सरकारी नौकरी दी जाएगी ताकि वो अपनी बेटी प्रियांसा की अच्छी से परवरिश कर सके। इसी प्रकार गांव बनिहाड़ी में राज्य सरकार एक व्यायामशाला बनाएगी जिसका नामकरण भी शहीद के नाम से किया जाएगा। सीएम ने कहा कि हरियाणा वीरों की भूमि है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश की रक्षा में 10 फीसदी जवान इसी धरती से हैं जबकि कुल जनसंख्या के हम मात्र दो प्रतिशत ही हैं। उन्होंने कहा कि शहीद पिता अंचल सिंह तथा माता अनीता देवी के दर्द को समझ सकते हैं, लेकिन उनके बेटे ने जो शहादत दी है वह युवाओं को वर्षों तक प्रेरणा देती रहेगी। राज्य सरकार शोक संतप्त परिवार के साथ रहेगी तथा हर संभव सहायता दी जाएगी।

सड़क का नामकरण भी मेजर सतीश दहिया के नाम होगा

major satish dahiya martyr in encounter, 50 lakh announced for the family
सीएम ने की शहीद के परिजनों के लिए 50 लाख देने की घोषणा - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धांजलि सभा में शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि यह हमारा परिवार है। शहीद की बेटी पवेरा के प्रताप सिंह की बेटी है। कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि इन वीरों के कारण ही हमारा देश सुरक्षित है। ये वीर भूमि है। हरियाणा के वीरों की छाती वीर चक्रों से सजी है। वीरभूमि के नायक मेजर सतीश दहिया के प्रति हम कृतज्ञता प्रकट करते हैं। 

सांसद चौ. धर्मवीर सिंह ने कहा कि हमारे सैनिकों की वजह से ही हम सही ढंग से काम कर पाते हैं। इस परिवार को राज्य सरकार की ओर से अधिक से अधिक सहायता दी जानी चाहिए। विधानसभा की डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने कहा कि मेजर सतीश ने समस्त भारत का नाम रोशन किया है। जिस प्रकार हम आजादी की लड़ाई के लिए संघर्ष कर रहे थे आज उसी प्रकार हमारे सैनिक आतंकवाद से लड़ाई लड़ रहे हैं।

इस आतंकी रावण को हमारे सैनिक परास्त करेंगे। इस मौके पर नांगल चौधरी विधायक डॉ. अभय सिंह यादव, नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव, शहीद के पिता अंचल सिंह व माता अनीता देवी, शहीद की पत्नी सुजाता व बेटी प्रियांसा, गांव के सरपंच निहाल सिंह, मेजर नवीन, तारीफ सिंह के अलावा अन्य  गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed