{"_id":"5e188bd08ebc3e87b17f5dfa","slug":"major-reshuffle-in-haryana-transport-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल, 387 रोडवेज चालकों, 221 परिचालकों के अस्थायी तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल, 387 रोडवेज चालकों, 221 परिचालकों के अस्थायी तबादले
Fri, 10 Jan 2020 08:06 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 10 Jan 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा परिवहन विभाग ने रोडवेज में बड़ा फेरबदल किया है। तत्काल प्रभाव से 387 चालक और 221 परिचालक के अस्थायी तबादले किए गए हैं। 31 मार्च 2020 तक ये चालक और परिचालक नए डिपो में अपनी सेवाएं देंगे। इन्हें पहली अप्रैल 2020 को फिर से पुराने यानि मूल डिपो में ज्वाइन करना होगा।
विज्ञापन
इनका वेतन मूल डिपो से ही निकलेगा। अस्थायी तबादले के लिए दूसरे डिपो में ज्वाइन करने पर कोई टीए-डीए नहीं मिलेगा। चालकों में सबसे अधिक फरीदाबाद डिपो से 57 को दूसरे डिपो में भेजा गया है। इसी तरह गुरुग्राम डिपो से 49, कुरुक्षेत्र से 38, अंबाला से 16 और अन्य डिपो से अनेक चालक अन्य डिपो में भेजे गए हैं।
विज्ञापन
221 कंडक्टर के सबसे ज्यादा अस्थायी तबादले दिल्ली, गुरुग्राम, झज्जर, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला और चरखी दादरी डिपो से हुए हैं। इन्हें भी दूर दराज के डिपो में भेजा गया है। परिवहन निदेशक वीरेंद्र दहिया की ओर से जारी आदेशानुसार कुल 608 चालक, परिचालक के अस्थायी तबादले या डेपुटेशन हुआ है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार परिवहन विभाग ने चालकों, परिचालकों के अस्थायी तबादले परिवहन सेवाएं सुचारू रूप से चलाने के लिए किए हैं। जिन डिपो में स्टाफ सरप्लस था, वहां से दूसरे डिपो में भेजा गया है। विभाग ने यह व्यवस्था उन बसों को चलाने के लिए की है, जो अनेक डिपो में स्टाफ के अभाव में खड़ी हैं। विभाग 31 मार्च तक चालक, परिचालक की नई भर्ती करने की पूरी तैयारी कर चुका है। नया स्टाफ मिलते ही इन चालकों, परिचालकों को वापस मूल डिपो में भेज दिया जाएगा।